एक बार फिर युवा – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 24 Jan 2021 13:08:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 एक बार फिर युवा, महिलाओं और किसानों की सारथी बनी योगी सरकार https://www.shauryatimes.com/news/99717 Sun, 24 Jan 2021 13:08:52 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=99717 स्‍वरोजगार प्रोत्साहन और मार्गदर्शन के लिए मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया उद्यम सारथी एप

मोबाइल की एक क्लिक पर मिलेगी रोजगार की हर जानकारी

उत्तर प्रदेश दिवस पर योगी का प्रदेश को एक और सौगत

उद्यमियों को रोजगार का सबसे हाइटेक प्‍लेटफार्म मिला योगी सरकार से

ओडीओपी के तहत लांच हुआ उद्यम सारथी ऐप

लखनऊ 24 जनवरी

स्‍वरोजगार और उद्यम की तलाश में निकले युवाओं, महिलाओं और किसानों को योगी सरकार ने एक हाई टेक प्लेटफॉर्म दिया है।

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर एक उपहार के रूप में मुख्यमंत्री ने रविवार को से ‘उद्यम सारथी’ ऐप लांच किया।

स्‍वरोजगार और उद्योग से जुड़ा हाइटेक ऐप ओडीओपी योजना के तहत तैयार की गयी है। इस को युवाओं के लिए रोजगार की मास्‍टर की माना जा रहा है । उद्यम सारथी ऐप के जरिये लोग अलग अलग विभागों और क्षेत्र में रोजगार और व्‍यवसाय के उपलब्‍ध अवसरों की पूरी जानकारी कहीं भी और किसी भी वक्‍त हासिल कर सकेंगे । प्रदेश के विभिन्‍न क्षेत्रों में उद्योग के अवसर और उसके बारे में विस्‍तृत जानकारी ऐप में होगी । किसी भी तरह का व्‍यवसाय शुरू करने की प्रक्रिया और उससे जुड़ी केंद्र व राज्‍य सरकार की योजनाओं का भी पूरा ब्‍योरा ऐप में उपलब्‍ध होगा ।

स्‍वरोजगार शुरू करने के लिए राज्‍य सरकार की सहायता और विशेषज्ञों की राय लेने की सुविधा भी इसमें मौजूद है। उद्योग शुरू करने के लिए लोन की उपलब्‍धता और अप्‍लाई करने की पूरी प्रक्रिया भी ऐप के से मिल जाएगी। इसके अलावा तैयार प्रोडक्‍ट के लिए बाजार की उपलब्‍धता, हर बिजनेस माडल की पूरी जानकारी,उसके विकास की गाइडलाइन भी ऐप में उपलब्ध है।

उद्यम सारथी ऐप शुरू करने के पीछे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की योजना युवाओं को रोजगार और व्‍यापार से जुड़ी हर जानकारी और सुविधा एक प्‍लेटफार्म पर उपलब्‍ध कराने की है। ताकि उत्‍तर प्रदेश को आने वाले समय में देश का सबसे बड़ा उद्यम हब बनाया जा सके । योगी सरकार की मंशा ऐप के जरिये युवाओं में उद्यम विकास को बढ़ावा दे कर नौकरी मांगने वालों की जगह नौकरी देने वालों की सूची में शामिल करने की है।

इस योजना के तहत योगी सरकार महिलाओं,किसान और युवाओं के लिए विकास की नई रूप रेखा भी पेश करने जा रही है ।

]]>