एक व्यक्ति की मौत – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 23 Jan 2020 07:21:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 अमेरिका के सिएटल शहर में भीड़ पर गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल https://www.shauryatimes.com/news/75396 Thu, 23 Jan 2020 07:21:12 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=75396 अमेरिका के सिएटल में गोलीबारी की खबर है। यह घटना पाइक प्लेस मार्केट की है। यहां एक बंदूकधारी ने बुधवार शाम करीब पांच बजे भीड़ पर गोलीबारी की। इसमें एक व्यक्ति की मौत और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी। 

बुधवार शाम करीब पांच बजे भीड़ पर की हुई गोलीबारी मामले में पुलिस एक संदिग्ध को तलाश रही है। पुलिस ने इसके अलावा कोई अन्य जानकारी नहीं दी। पुलिस ने लोगों को इलाके से बाहर रहने और एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाश में सबवे स्टेशन बंद करने का आदेश दिया।

सड़क पर गोलीबारी

समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार सिएटल टेलीविजन स्टेशन कोमो-टीवी ने घटना के चश्मदिदों के हवाले से बताया कि दो लोग बहस कर रहे थे। अचानक वे सड़क पर आ गए और एक दूसरे पर बंदूक तान दिया और गोलीबारी शुरू कर दी। सड़क पर अफरतफरी मचगई और वहां मौजूद लोग जान बचाने के लिए भागने लगे।

दोनों बंदूकधारी गायब हो गए

कोमो-टीवी के अनुसार इस दौरान जिन्हें गोली लगी वे सभी एक साथ थे। इसके बाद दोनों बंदूकधारी गायब हो गए। पास में एक ऑफिस में काम करने वाले बिल ने बताया कि उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी और लोगों के डर से  में भागते हुए देखा। उन्होंने कहा,’यह सरासर भयावह था, मैंने आजतक एक मंजर नहीं देखा।’

महिला की मौत, घायलों में 9 साल बच्चा भी शामिल 

सिएटल पुलिस ने ट्विटर पर कहा कि जासूस मामले की जांच कर रहे हैं। संदिग्ध घटनास्थल से भाग गए।अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया इस घटना में 40 से 50 साल की उम्र की एक महिला की मौत हुई है, जो घटनास्थल पर मृत पाई गई। जबकि घायलों में 9 साल बच्चा भी शामिल है।

गोलीबारी काफी भयावह थी

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार विक्ट्रोला कॉफ़ी रोस्टर्स के एक कर्मचारी टायलर पार्सन्स ने द सिएटल टाइम्स को बताया कि गोलाबारी के बाद उन्होंने पीड़ितों को जमीन पर गिरते हुए देखा। उन्होंने कहा कि कई लोग जान बचाने के लिए दुकान में भाग आए। उन्होंने दो लोगों को गोली लगने से घायल होते हुए देखा। उन्होंने कहा कि गोलीबारी काफी भयावह थी।

]]>
पश्चिमी बाल्टीमोर स्ट्रीट पर एक बंदूकधारी ने लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की, एक व्यक्ति की मौत https://www.shauryatimes.com/news/41161 Mon, 29 Apr 2019 07:08:58 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=41161 पश्चिमी बाल्टीमोर स्ट्रीट पर रविवार को एक बंदूकधारी ने लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए.

पुलिस कमिश्नर माइकल हैरिसन ने बताया कि स्थानीय समयानुसार शाम करीब पांच बजे यह घटना हुई. हमलावर पैदल घटनास्थल पर आया और उसने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी.

अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि गोलीबारी किसी को निशाना बनाकर की गई है. हालांकि उन्होंने इसके पीछे के कारणों के संबंध में कुछ नहीं कहा. बाल्टीमोर

रविवार को हुई गोलीबारी के दौरान एक व्यक्ति को बाप्टिस्ट चर्च के पास गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

हैरिसन ने शुरुआत में बताया था कि छह लोग घायल हुए हैं. हालांकि उन्होंने घायलों के नाम और उनकी हालत के बारे में कुछ नहीं बताया. पुलिस ने घटना में मारे गए व्यक्ति की पहचान जाहिर नहीं की है.

 में पिछले दो वर्षों में करीब 600 लोगों की हत्या हुई है.

]]>