एक सिगरेट लाइटर से पुलिस को उसकी शिनाख्त करने में सफलता मिली – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 04 Jun 2019 11:14:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 एक गड्ढे की सफाई करते वक्त हुई थी शख्स की मौत,एक सिगरेट लाइटर से पुलिस को उसकी शिनाख्त करने में सफलता मिली https://www.shauryatimes.com/news/44250 Tue, 04 Jun 2019 11:14:46 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=44250 फ्रांस की पुलिस ने सोमवार को कहा कि उसने उत्तरी फ्रांस में एक सड़क के किनारे पड़ी एक बोरी में मिले एक भारतीय व्यक्ति के शव की पहचान उसके सिगरेट लाइटर से की. पुलिस ने बताया कि इस सुराग से एक और भारतीय नागरिक को हिरासत में लेने में मदद मिली जिसपर हत्यारा होने का संदेह है.

एक गड्ढे की सफाई कर रहा था शख्स
पिछले अक्टूबर में एक मशीन ऑपरेटर बोर्बबर्ग में एक गड्ढे की सफाई कर रहा था. उसी समय उसे एक बोरी मिली जिसमें बिना किसी दस्तावेज या मोबाइल फोन के एक क्षत विक्षत शव मिला. शव इतना क्षत विक्षत था कि उससे उसके लिंग, राष्ट्रीयता या मृत्यु की परिस्थितियों का पता लगाना मुश्किल था.

जांचकर्ताओं के एक बयान के अनुसार, डीएनए और उंगलियों के निशान पहचान को उजागर करने में विफल रहे. पीड़ित की जेब में मिले एक सिगरेट लाइटर से पुलिस को उसकी शिनाख्त करने में सफलता मिली.

]]>