एक ही दिन में इन तीन देशों ने जीता मैच और सीरीज – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 30 Nov 2020 07:19:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 एक ही दिन में इन तीन देशों ने जीता मैच और सीरीज, लेकिन ये 3 देश हुए धराशायी https://www.shauryatimes.com/news/92220 Mon, 30 Nov 2020 07:19:53 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=92220 रविवार 29 नवंबर का दिन तीन टीमों के लिए बेहद खास रहा, जबकि तीन टीमों और उनके फैंस के लिए बड़ा निराशा वाला दिन रहा, क्योंकि तीन टीमों ने जहां अपनी-अपनी इंटरनेशनल सीरीज जीती, जबकि तीन टीमों को सीरीज के साथ-साथ मैच भी गंवाना पड़ा। ऐसा इसलिए था, क्योंकि 6 देशों के बीच अलग-अलग सीरीज में निर्णायक मुकाबला हुआ था, जिसमें तीन टीमों ने सीरीज जीती और इतनी ही टीमों ने सीरीज गंवाई।

दरअसल, 29 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मैच, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच टी20 मैच और न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच भी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया था। हैरान करने वाली बात ये थी कि भारत, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के लिए ये मुकाबला करो या मरो का था, क्योंकि ये तीनों ही टीमें अपने पहले-पहले मैच में मात झेल चुकी थीं, लेकिन किसी भी टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।

उधर, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दूसरे वनडे मैच में हराकर सीरीज अपने नाम की, जबकि न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर टी20 सीरीज पर कब्जा जमाया। वहीं, साउथ अफ्रीका को इंग्लैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी और सीरीज गंवानी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने 2-0, 2-0 से ही सीरीज जीती है। यहां तक कि ये तीनों इंटरनेशनल सीरीज एक ही दिन यानी 27 नवंबर को शुरू हुई थीं।

]]>