एफ.आई.आर. – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 06 Aug 2019 08:17:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 कपिल शर्मा शो के कीकू शारदा ने ये संगीन आरोप लगाए, एफ.आई.आर. https://www.shauryatimes.com/news/51578 Tue, 06 Aug 2019 08:17:49 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=51578 द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) के अभिनेता किकू शारदा (Kiku Sharda) पर 50 लाख के गबन का आरोप आर्ट डायरेक्टर नितिन कुलकर्णी ने लगाया हैl इसके साथ ही नितिन कुलकर्णी ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में किकू शारदा के अलावा 5 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज (FIR) करवा दी हैl

नितिन कुलकर्णी ने गबन का आरोप किकू शारदा पर भी लगाया हैl गौरतलब है कि किकू शारदा द मुंबई फेस्ट (The Mumbai Fest) नामक ट्रस्ट से जुड़े हुए हैंl

टाइम्स नाउ में छपी खबर के अनुसार पुलिस अफसर ने इस बारे में बताया है, ‘दोनों पक्षों के बीच बातचीत में तालमेल ना होने के कारण कुछ बकाया रह गया हैl हमने शिकायत मिलने के बाद एफ आई आर दर्ज कर ली है और अब जांच जारी हैl हम दोनों पक्षों की जांच विस्तार से करेंगेl’

किकू शारदा ने उन पर लगे आरोपों का खंडन किया है और उन्होंने नितिन कुलकर्णी पर ही आरोप लगा दिए हैंl किकू शारदा द कपिल शर्मा शो के लोकप्रिय हास्य कलाकार हैं और वह बच्चा यादव की भूमिका निभाकर लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देते हैंl हालांकि अब उनकी मुश्किलें एफ आई आर दर्ज होने के बाद बढ़ती नजर आ रही हैl

द कपिल शर्मा शो में बतौर हास्य कलाकार नजर आनेवाले किकू शारदा इसके पहले भी राम रहीम की अवहेलना के मामले में भी पुलिस स्टेशन के चक्कर काट चुके हैंl द कपिल शर्मा शो में किकू शारदा का अपना एक महत्व हैl इसके चलते वह लोकप्रिय भी हैंl उनकी और भारती सिंह की जोड़ी देखते बनती हैंl

]]>