एशिया कप में नहीं खलेंगे विराट कोहली – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 01 Sep 2018 08:16:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 एशिया कप में नहीं खलेंगे विराट कोहली, रोहित शर्मा करेंगे कप्तानी https://www.shauryatimes.com/news/9961 Sat, 01 Sep 2018 08:16:48 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=9961 एशिया कप क्रिकेट के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. यह वनडे टूर्नामेंट 15 सितंबर से खेला जाएगा. बीसीसीआई ने शुक्रवार को मुंबई में 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया. टूर्नामेंट के मुकाबले दुबई और अबु धाबी होंगे. टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे. विराट कोहली इस टूर्नामेंट से बाहर रहेंगे.एशिया कप में नहीं खलेंगे विराट कोहली, रोहित शर्मा करेंगे कप्तानी

एशिया कप के लिए 16 सदस्यीय टीम-

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), केएल राहुल, अंबति रायडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद

टीम इंडिया एशिया कप का अपना पहला मैच 18 सितंबर को खेलेगी, जबकि एक दिन बाद ही 19 सितंबर को उसका मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से है. टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा.

भारत ने 2016 में मेजबान बांग्लादेश को हराकर पिछला एशिया कप क्रिकेट (टी-20) जीता था. भारत अब तक सर्वाधिक 6 बार एशिया कप क्रिकेट का चैंपियन रहा है.

1984 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट के पांच खिताब श्रीलंका ने जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को दो बार चैंपियन बनने में कामयाबी मिली है.

]]>