एशिया में आएगी आर्थिक मंदी लेकिन भारत बढ़ेगा आगे : एडीबी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 03 Apr 2019 09:57:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 एशिया में आएगी आर्थिक मंदी लेकिन भारत बढ़ेगा आगे : एडीबी https://www.shauryatimes.com/news/38035 Wed, 03 Apr 2019 09:55:09 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=38035 नई दिल्ली : एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की एशियाई डेवेल्पमेंट रिपोर्ट-2019 के मुताबिक साल 2019 अधिकांश एशियाई देशों के लिए आर्थिक मंदी का रहेगा। इसके बावजूद भारत इस मुश्किल आर्थिक दौर में भी 7.2 फीसदी की विकास दर को प्राप्त कर सकेगा। भारत ने हाल के वर्षों में तेजी से अपनी आर्थिक व्यवस्था में सुधार किया है, जिसके चलते भारत आने वाले सालों में आर्थिक विकास की ओर बढ़ेगा। साल 2020 में भारत की आर्थिक विकास दौर 7.3 फीसदी अपेक्षित है।

दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र में आर्थिक विकास दर 5 फीसदी की दर पर रहेगी। इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम जैसे तमाम देशों की आर्थिक विकास दर में नकारात्मक वृद्धि अपेक्षित हैं। दूसरे एशियाई देश जैसे चीन, कोरिया, हांगकांग, ताइपे में भी इस साल आर्थिक विकास दर नकारात्मक ही रहने का अंदेशा है। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के हालात भी बद से बदतर होंगे।

]]>