एसीपी क्राइम भी मिले पॉजिटिव – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

पंजाब में सब इंस्पेक्टर में 18 कोरोना मरीजों की हुई मौत, एसीपी क्राइम भी मिले पॉजिटिव
जिले में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या तेजी से बढऩे लगी है। शुक्रवार को जगराओं के पुलिस लाइन में तैनात सब इंस्पेक्टर गुरबख्श सिंह सहित शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 18 मरीजों की मौत हो गई। यह दूसरी बार है जब इतने अधिक मरीजों ने दम तोड़ा है। इनमें से 11 मरीज जिले के रहने वाले थे।

गुरबख्श फिरोजपुर के रहने वाले थे और डायबिटीज व हाईपरटेंशन से भी पीड़ित थे। उन्हें 14 अगस्त को पॉजिटिव आने पर एसपीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके अलावा छावनी मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय युवक, मिल्लरगंज निवासी 48 साल की महिला, पुराना दाई हाता निवासी 65 वर्षीय महिला, ओमेक्स रेजिडेंसी में रहने वाली 60 वर्षीय महिला, दाना मंडी में रहने वाला 54 वर्षीय व्यक्ति, बस्ती जोधेवाल निवासी 58 वर्षीय महिला, अब्दुलापुर बस्ती में रहने वाली 70 वर्षीय महिला, सेक्टर-32 निवासी 53 वर्षीय महिला, बीआरएस नगर की 74 वर्षीय महिला, प्रीत नगर निवासी 60 वर्षीय पुरुष व अग्र नगर निवासी 62 वर्षीय महिला ने भी दम तोड़ दिया। जिले में अब मृतकों की संख्या 363 हो गई है जबकि दूसरे शहरों के 87 लोग यहां के अस्पतालों में दम तोड़ चुके हैं।

दूसरी तरफ शुक्रवार को 140 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें एसीपी क्राइम भी शामिल हैं। अब संक्रमितों की संख्या 10237 हो गई है। राहत की खबर यह भी रही कि एक ही दिन में 489 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज हो गए। अब एक्टिव केस 2504 रह गए हैं, जबकि अस्पतालों से डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 7370 हो गई है।

363 पहुंच गया मृतकों का आंकड़ा

10237 हुई संक्रमितों की संख्या

2504 रह गए एक्टिव केस

7370 हुई स्वस्थ होने वाली की संख्या

शुक्रवार को 3783 सैंपल जांच के लिए भेजे

सेहत विभाग ने शुक्रवार को अलग-अलग इलाकों में रहने वाले 3783 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे। इसमें से 2173 सैंपल आरटीपीसीआर, 1598 रैपिड एंटीजन किट व 12 सैंपल ट्रू नेट के रहे। विभाग अब तक 117280 सैंपल जांच के लिए भेज चुका है। इसमें से 114979 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें 104444 की रिपोर्ट नेगेटिव जबकि 2311 की पेंङ्क्षडग है।

छह हेल्थ वर्कर भी पॉजिटिव

सेहत विभाग की जांच में शुक्रवार को छह हेल्थ वर्कर भी कोरोना संक्रमित पाए गए। 18 लोग पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए। वहीं ओपीडी में जांच के लिए आए 20 लोग और फ्लू कॉर्नर पर आए 42 लोग वायरस की चपेट में आए।