ऐसा ही एक भीषण विमान हादसा जापान भी में भी हुआ है जहाँ दो अमेरिकी विमान बुरी तरह से दुर्घटना ग्रस्त हो गए – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 06 Dec 2018 07:59:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 ऐसा ही एक भीषण विमान हादसा जापान भी में भी हुआ है जहाँ दो अमेरिकी विमान बुरी तरह से दुर्घटना ग्रस्त हो गए https://www.shauryatimes.com/news/21616 Thu, 06 Dec 2018 07:59:55 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=21616 टोक्यो. पिछले कुछ समय से दुनिया भर में विमान हादसे बहुत तेजी से बढ़ते ही जा रहे है. अभी कुछ दिनों पहले ही इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भी एक भीषण विमान दुर्घटना हुई थी जिसमे सवार सभी यात्रिओं की मौत हो गई थी. अब ऐसा ही एक भीषण विमान हादसा जापान भी में भी हुआ है जहाँ दो अमेरिकी विमान बुरी तरह से दुर्घटना ग्रस्त हो गए है. 

यह भीषण विमान दुर्घटना कल (बुधवार) को जापान के समुद्री तट से करीब 200 मील दूर रात दो बजे घटित हुई है. यहाँ पर अमेरिका के दो सैन्य विमान दुर्घटना ग्रस्त होकर समादर में डूब गए है. इन विमानों में से एक विमान एफ-18 लड़ाकू विमान है और दूसरा सी-130 टैंकर विमान है. इस भीषण दुर्घटना में अमेरिकी सेना के सात जवान भी लापता हो गए थे. इन जवानों को बचाने के लिए जापान और अमेरिका दोनों देशों के सुरक्षा बालों ने बचाव अभियान चलना शुरू कर दिया है. इस अभियान के तहत अभी तक एक जवान को सुरक्षित बचा लिया गया है लेकिन छे जवान अभी भी लापता है. 

अमेरिका की एक प्रसिद्ध समाचार एजेंसी ने हाल ही में जारी की अपनी एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है. इस रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी रक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने  इस घाटना के कुछ समय बाद ही इस मामले में मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह  दोनों विमान कल रात दक्षिण जापान के इवाकुनी स्थित मरीन कोर एअर स्टेशन से ईंधन भरवाने के बाद रवाना हुए थे लेकिन इस दौरान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गए.

]]>