ऐसे पाएं छुटकारा – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 29 Apr 2021 11:14:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 इस कारण से होते है डार्क सर्कल, ऐसे पाएं छुटकारा https://www.shauryatimes.com/news/110181 Fri, 30 Apr 2021 11:13:00 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=110181 आज कल डार्क सर्कल या आंखों के नीचे काले घेरे होना एक सामान्य परेशानी है। ये महिला एवं पुरुष किसी को भी हो सकती है। इसके चलते त्वचा सुस्त एवं बेजान हो जाती है। ये परेशानी ज्यादा तनाव लेने, अनीमिया, एजिंग, आंखों पर ज्यादा जोर पड़ना, धूप, थकान, डिहाइड्रेशन, नींद की कमी और अधिक टेलीविज़न देखने आदि से हो सकती है। आइए जानें कि डार्क सर्कल को ठीक करने के लिए घरेलू उपाय क्या है…

डार्क सर्कल ठीक करने के घरेलू उपाय:-

* डार्क सर्कल को ठीक करने के लिए आप आलू को छिलके समेत पीसकर इसका पेस्ट बना सकते हैं। इसे आप 10 से 15 मिनट आंखों के नीचे लगाएं तथा फिर ठंडे जल से धो लें।

* खीरे एवं दही का पेस्ट बनाकर आप आंखों के नीचे लगाएं तथा सूखने के पश्चात् साफ पानी से धो लें। इस पैक का उपयोग करने के पश्चात् आप इस पर थोड़ा सा बादाम का तेल लगा सकते हैं। इसे आप सप्ताह में 3 से 4 बार लगा सकते हैं।

* नींबू एवं पुदीने के रस को एक गिलास पानी में डालें तथा इसमें एक टमाटर का रस भी मिक्स कर लें। इसका सेवन आप प्रतिदिन कर सकते हैं। ये डार्क सर्कल कम करने में सहायता करेगा।

* कॉटन को ठंडे दूध में भिगो कर आंखों पर 10 से 15 मिनट रखें। तत्पश्चात चेहरा धो लें।

* ग्रीन टी बैग भी डार्क सर्कल के लिए लाभदायक है। इसके लिए आपको ग्रीन टी बैग को फ्रीज में रखना होगा। कुछ समय पश्चात् इसे निकालकर आंखों के ऊपर रख लें। इसे 10 से 15 मिनट रख सकते हैं। ऐसा आप सप्ताह में 2 से 3 बार कर सकते हैं।

]]>
क्या आप भी शर्मिंदा होती है अंडर आर्म्स के कालेपन से, ऐसे पाएं छुटकारा https://www.shauryatimes.com/news/26536 Mon, 07 Jan 2019 08:26:05 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=26536 फैशन के मामले में लड़कियां स्लीव लेस, ऑफ़ शोल्डर जैसे कपडे पहनती हैं और खुद को बोल्ड बनाती हैं. लेकिन इसके लिए उन्हें अपने अंडर आर्म्स का भी ध्यान रखना होता है. अगर आप इसकी सफाई नहीं करती हैं या फिर किसी ब्यूटी प्रोडक्ट से काली हो रही है तो इससे आप शर्मिंदा हो सकती हैं. लेकिन चिंता की कोई  बात नहीं हैबल्कि हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ टिप्स जिससे आपकी अंडर आर्म्स गोरी हो जाएगी. जानते हैं वो तरीके.

अंडर आर्म्स का कालापन ऐसे करें दूर:

* आलु का रस, खीरा, नीबूं और थोडा सा शहद लेना है, फिर आलु को मिक्सी में पीस लें उसके बाद इसे छानकर इसका रस निकाल लें आलु का रस ब्लीचींग पाउडर का काम करता है जो डार्क अंडर आर्मस को गोरा बनाने में मदद करता है.

* अब इस आलु के रस में 5 बूंदे नीबूं कि मिलायें, इसमें हल्दी पाउडर को मिलायें साथ ही खीरे को कद्द्कस करके खीरे के रस को भी मिला लें, और अपने अंडर आर्म को साफ पानी से पहले धो लें उसके बाद तैयार किये हुए पेस्ट को 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखें.

* फिर अंडर आर्म को धो लें उसके बाद अच्छे से पोछने के बाद गुलाबजल से टोनरींग करना है इससे खूशबू भी आयेगी और आप फ्रैश फील करेगें साथ ही ध्यान रखें कि इस पैक को लगाने से पहले कोई डियो ना लगायें.

]]>