ऐसे बनाएं चिंगरी मलाई करी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 07 Oct 2020 11:01:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 ऐसे बनाएं चिंगरी मलाई करी https://www.shauryatimes.com/news/86368 Wed, 07 Oct 2020 11:01:14 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=86368

चिंगरी मलाई करी बंगाल की एक लोकप्रिय डिश है जिसे कई विशेष अवसरों पर बनाया जाता है. अगर आप भी सी फूड खाने के शौकीन है तो आपको भी यह डिश काफी पसंद आएगी. चिंगरी मलाई करी प्रॉन्स (झींगा) से बनाई जाती है. इस बेहतरीन रेसिपी को आप घर पर कभी भी ट्राई कर सकते हैं. चिंगरी मलाई करी की रेसिपी को बनाने के लिए खास तौर पर प्रॉन्स (झींगा), सरसों का तेल, और नारियल का दूध इस्तेमाल किया जाता है. प्रॉन्स को हल्दी के पानी में उबालने के बाद उन्हें नारियल के दूध और मसालों में पकाया जाता है. चिंगरी मलाई करी को चावल के साथ परोसा जाता है, तब जाकर यह बंगाली मील पूरी होती है. इस बार दुर्गा पूजा पर इस बंगाली डिश को घर बैठे अपने परिवार के साथ जरूर इन्जॉय करें. आइए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में.

चिंगरी मलाई करी बनाने के लिए सामग्री
400 ग्राम प्रॉन
3 टेबल स्पून सरसों का तेल
1/2 टेबल स्पून जीरा
2 टेबल स्पून अदरक का पेस्ट
1 टेबल स्पून जीरा पेस्ट
2 टी स्पून जीरा पाउडर
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टी स्पून हल्दी पाउडर
स्वादानुसार नमक
2 टी स्पून चीनी
1 टी स्पून गरम मसाला
2 टी स्पून घी
1 ¼ कप नारियल का दूध

चिंगरी मलाई करी बनाने की वि​धि
सबसे पहले प्रॉन्स को हल्दी के पानी में उबाल लें. अब एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें. इसके बाद इसमें साबुत जीरा और चीनी मिलाएं. फिर इसमें अदरक का पेस्ट, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर भून लें. इसके बाद इसमें प्रॉन और हरी मिर्च डालकर कुछ मिनट के लिए फ्राई करें. अब नारियल का दूध डालकर थोड़े समय के ले दोबारा पकाएं. इसके बाद इसमें नमक डालें. आखिर में गरम मसाला और घी डालकर चावल के साथ परोसें.

]]>