ऑटो में नर्स का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

ऑटो में नर्स का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला लगातार सुर्खियों में है। इस बीच देश की राजधानी दिल्ली में एक युवती के साथ ऑटो में ड्राइवर द्वारा यौन शोषण का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना 3 दिसंबर की है।

प्रसाद नगर इलाके से ऑटो चालक ने अपने साथी के साथ अस्पताल के नर्स का अपहरण कर उससे दुष्कर्म की कोशिश की। बदमाशों ने उनसे मोबाइल फोन व करीब दो हजार रुपये भी लूट लिया। पीड़ित ने चलती ऑटो से कूद कर खुद को बदमाशों के चंगुल से मुक्त कराया। इस कारण वह घायल भी हो गई। इस बाबत मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ व लूटपाट की धाराओं में मामला दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान बाबरपुर के भानू (45) के रूप में हुई है।

20 वर्षीय पीड़ित गोकलपुरी में रहती हैं और एक अस्पताल में बतौर नर्स कार्यरत हैं। वह मंगलवार रात करीब दस बजे घर जाने के लिए अस्पताल से बाहर निकली थीं। उनके भाई कश्मीरी गेट बस अड्डे पर उन्हें लेने के लिए आने वाले थे। बताया जाता है कि अस्पताल के गेट पर एक ऑटो मिल गया। चालक ने कश्मीरी गेट जाने की बात कही तो पीड़ित उसमें बैठ गईं। ऑटो में चालक का एक साथी मौजूद था। ऑटो चालक रानी झांसी फ्लाईओवर से कश्मीरी गेट बस अड्डे होते हुए पीड़ित को रिंग रोड पर घुमाता रहा। इस दौरान उन्होंने पीड़ित का मोबाइल फोन और नकदी भी छीन ली।

इसके बाद चालक उन्हें बाहरी रिंग रोड से गोपालपुर होते हुए बुराड़ी बाइपास के निकट कोरोनेशन पार्क की ओर बढ़ा। रास्ते में दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। रात करीब साढ़े 11 बजे कोरोनेशन पार्क के पास पीड़ित चलते ऑटो से कूद कर भागने लगी। कुछ दूरी पर मुखर्जी नगर पुलिस की पिकेट दिखाई दी, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को उसने सारी बात बताई। पुलिस ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पीड़ित ने ऑटो का चार नंबर बताया, इसके आधार पर पुलिस जहांगीरपुरी निवासी ऑटो मालिक तक पहुंच गई। वहां पुलिस को ऑटो मालिक ने बताया कि रात में ऑटो भानू चलाता है। ऑटो मालिक की निशानदेही पर पुलिस ने बुधवार को उसे दबोच लिया, जबकि उसके साथी की तलाश जारी है। पुलिस भानू से पूछताछ कर उसके साथी के ठिकानों पर दबिश दे रही है।

इलाज के बहाने नाबालिग से छेड़छाड़, डॉक्टर धरा

कालकाजी इलाके में एक डॉक्टर ने इलाज के बहाने क्लीनिक में बुलाकर नाबालिग से छेड़छाड़ की। यह हरकत डॉक्टर ने दूसरी बार की थी, इस पर नाबालिग ने परिजनों से उसकी शिकायत कर दी। परिजनों ने कालकाजी थाने में पुलिस को डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने नाबालिग के बयान पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर सोमवार को आरोपित डॉक्टर को उसके क्लीनिक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने डॉक्टर को जेल भेज दिया है।

पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि कालकाजी में डेंटल सोल्युशन नाम से डॉ. हंिदू पॉल भाटिया अपना क्लीनिक चलाते है। शिकायतकर्ता 26 नवंबर को अपनी बेटी को दांत में दर्द होने के चलते उसके क्लीनिक पर लेकर गए थे। उपचार के दौरान उनकी 15 वर्षीय बेटी के साथ डॉक्टर ने छेड़छाड़ की लेकिन उनकी बेटी ने उन्हें कुछ नहीं बताया। उपचार के बाद वह अपने घर चले गए। 28 नवंबर को वह दोबारा उपचार के लिए डॉक्टर के क्लीनिक पहुंचे। जहां फिर से डॉक्टर ने बच्ची को उपचार के दौरान गलत तरीके से छुआ और उसके साथ छेड़छाड़ की। जब वह घर पहुंची तो उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। कालकाजी थाना पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के बयान दर्ज कर संबंधित धाराओं में पहली नवंबर को केस दर्ज किया और सोमवार को डॉक्टर हिंद पॉल भाटिया को उसके क्लीनिक से गिरफ्तार कर लिया।