ऑनलाइन नहीं होगी सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

ऑनलाइन नहीं होगी सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा, आज होगा परीक्षा कार्यक्रम का एलान
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं और बारहवीं परीक्षा की तारीखों को लेकर फिलहाल इंतजार अब खत्म होने वाला है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक गुरुवार को शाम छह बजे परीक्षा कार्यक्रमों का एलान करेंगे। फिलहाल ऐसी जानकारी मिल रही है कि परीक्षाएं 15 से 20 मार्च के बाद शुरू हो सकती हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री निशंक ने एक बार फिर साफ किया है कि सीबीएसई की बोर्ड की परीक्षाएं ऑनलाइन बिल्कुल नहीं होंगी। इन्हें पहले की तरह ही कराया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं के मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है, जो 15 से 20 मार्च के बाद शुरू हो सकती है।

छात्रों को छोटे-छोटे ग्रुपों में प्रैक्टिकल के लिए बुलाया जा सकता है स्कूल

इससे पहले सीबीएसई के सामने दसवीं और बारहवीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की भी एक बड़ी चुनौती है। जो अमूमन हर साल एक से पंद्रह जनवरी के बीच हो जाती थी, लेकिन इस बार स्कूलों के बंद होने से अभी तक बच्चों को प्रैक्टिकल कराए ही नहीं गए हैं। फिलहाल, ऐसी जानकारी मिल रही है कि 15 जनवरी के बाद छात्रों को छोटे-छोटे ग्रुपों में प्रैक्टिकल के लिए स्कूल बुलाया जा सकता है।

मार्च-अप्रैल में हो सकती हैं लिखित परीक्षाएं

माना जा रहा है कि छात्रों को प्रैक्टिकल कराने के बाद तुरंत ही परीक्षाएं भी ले ली जाएंगी। जो एक से पंद्रह मार्च के बीच कराई जा सकती है। हालांकि, स्थितियों को देखते हुए इसके दूसरे विकल्पों पर भी विचार चल रहा है। निशंक ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तारीखों के एलान से जुड़ी यह जानकारी पिछले दिनों ट्विटर के जरिए दी थी। साथ ही बताया था कि तारीखों के एलान से परीक्षाओं को लेकर लगाई जा रही आशंकाएं खत्म होंगी। साथ ही छात्र भी अपनी परीक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दे सकेंगे। इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं सहित आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मौजूदा समय में जो परिस्थितियां हैं, परीक्षाएं फरवरी तक संभव नहीं हंै। इस बाबत वह जल्द ही एलान करेंगे।