ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी 20 मैच में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी अपने पुराने रंग में नजर आए – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी 20 मैच में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी अपने पुराने रंग में नजर आए
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी 20 मैच में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी अपने पुराने रंग में नजर आए। हालांकि पहले मुकाबले में उन्होंने काफी धीमी पारी खेली थी जिसकी काफी आलोचना हुई थी लेकिन इस बार तो जैसे धौनी तय करके आए थे कि वो कंगारू गेंदबाजों की जमकर पिटाई करेंगे और वो इसमें सफल भी रहे। धौनी ने इस मैच में बेहतरीन 40 रन की पारी खेली और इसमें उन्होंने कमाल के तीन छक्के लगाए। अपने इन छक्कों के दम पर धौनी ने दो शानदार उपलब्धि अपने नाम कर ली।

टी20 क्रिकेट में धौनी के 50 छक्के

धौनी ने अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट में अपने 50 छक्के पूरे कर लिए। अब भारत की तरफ से क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में वो छक्के लगाने के मामले में पांचवें स्थान पर आ गए हैं। भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं जिनके नाम पर अब तक 102 छक्के दर्ज हैं। भारत की तरफ से टी 20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज ये हैं।

रोहित शर्मा- 102 छक्के

युवराज सिंह- 74 छक्के

सुरेश रैना- 56 छक्के

विराट कोहली- 54 छक्के

महेंद्र सिंह धौनी- 52 छक्के

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धौनी के 350 छक्के

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी 20 मैच में तीन छक्के लगाकर धौनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 350 छक्के भी पूरे कर लिए। अब उनके नाम पर कुल 352 छक्के हो गए हैं। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में धौनी चौथे स्थान पर हैं। इस मामले में सबसे उपर क्रिस गेल हैं जिन्होंने अब तक कुल 506 छक्के लगाए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप चार बल्लेबाज ये हैं।

क्रिस गेल- 506 छक्के

शाहिद आफरीदी- 476 छक्के

बैंडन मैकुलम- 398 छक्के

महेंद्र सिंह धौनी- 352 छक्के