ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारत को हार्दिक की कमी खलेगी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

माइकल हसी ने कहा, ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारत को हार्दिक की कमी खलेगी
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है. अब दोनों टीमों के बारे में  इस दौरे को लेकर दिग्गजों की टिप्पणियों को दौर शुरू हो गया है. इसमें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी माइकल हसी ने इस दौरे पर अपने विचार रखे. हसी ने हार्दिक पांड्या और टीम इंडिया के गेेंदबाजी से लेकर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर तक के बारे में खुलकर बात की.

टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं. ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया अब तक कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है. अब दोनों देशों के बीच हुए कुल 44 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया केवल 5 टेस्ट मैच खेल सकी है, जबकि 28 में हार और 11 मैच ड्रॉ रहे हैं. वहीं पिछले पांच साल में, यानि इससे पहले साल 2014-15 में टीम इंडिया जब ऑस्ट्रेलिया गई थी तब उसे इस सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था. इस सीरीज में दो टेस्ट ड्रॉ रहे थे.

हार्दिक की कमी खलेगी भारत को, यह है वजह

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइक हसी का मानना है कि भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में हरफनमौला हार्दिक पंड्या की कमी खलेगी. टेस्ट सीरीज छह दिसंबर को एडीलेड में शुरू होगी. पंड्या को सितंबर में एशिया कप के दौरान कमर के निचले हिस्से में चोट लगी थी. हसी ने प्रेस ट्रस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘‘हार्दिक काफी प्रतिभाशाली है और मुझे यकीन है कि ऑस्ट्रेलियाई हालात में वह बेहतरीन प्रदर्शन करता. उसके हरफनमौला खेल से टीम को संतुलन मिलता है. उसकी कमी भारत को जरूर खलेगी.’’

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी करेगी परेशान

सितारों के बिना उतर रही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के पास सीरीज जीतने का मौका है लेकिन ‘मिस्टर क्रिकेट’ को यकीन है कि मेजबान टीम का अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण भारतीय युवा बल्लेबाजों को परेशान करेगा. उन्होंने कहा, ‘‘भारत के पास अच्छा मौका है क्योंकि यह बेहतरीन टीम है और भारत के पास कुछ बहुत अच्छे तेज गेंदबाज हैं. ऑस्ट्रेलिया का गेंदबाजी आक्रमण भी उम्दा है और भारत के युवा बल्लेबाजों को चुनौती देगा. ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराना कठिन है.’’

विराट पर लगानी होगी लगाम ऑस्ट्रेलिया को

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती भारतीय कप्तान विराट कोहली के बल्ले पर अंकुश लगाने की होगी और हसी ने कहा कि मेजबान गेंदबाजों को भारतीय कप्तान के सामने संयम बरतना होगा. उन्होंने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलियाई टीम कोहली के खिलाफ तैयारी से उतरेगी लेकिन उस पर अमल करना होगा. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को कोहली जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ी के सामने लंबे समय तक संयम बरतना होगा.’’

स्मिथ वार्नर पर यह कहा हसी ने

गेंद से छेड़खानी विवाद अब बीती बात हो गई है और हसी ने कहा कि मौजूदा टीम अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम है हालांकि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की कमी खलेगी. भारत के भी कई दिग्गजों का यही मानना है कि स्मिथ वार्नर की  कमी के चलते ऑस्ट्रेलिया टीम की बल्लेबाजी अब तक की सबसे कमजोर बल्लेबाजी है जिसकी वजह से भारत के पास सीरीज जीतने का बेहतरीन मौका है.