ऑस्ट्रेलिया में बाढ़ ने तोड़ा 100 वर्ष का रिकॉर्ड – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 22 Mar 2021 09:20:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 ऑस्ट्रेलिया में बाढ़ ने तोड़ा 100 वर्ष का रिकॉर्ड, आज हजारों लोगों को निकालने की योजना https://www.shauryatimes.com/news/106583 Mon, 22 Mar 2021 09:20:09 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=106583 ऑस्ट्रेलिया में बाढ़ का कहर बरकरार है। आज यानी सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी सिडनी के पश्चिम में बाढ़ प्रभावित उपनगरों से हजारों और लोगों को निकालने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले कुछ दिनों के लिए अभी यहां पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 60 सालों के भीतर सिड़नी में भंयकर बाढ़ से हालात पैदा हो गए हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के सबसे अधिक आबादी वाले न्यू साउथ वेल्स (NSW) में पिछले तीन दिनों में बेमौसम बारिश हो रही है, जिसके चलते बाढ़ के हालात बन गए हैं। स्थिति इतनी बुरी हो गई है कि सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं।

बाढ़ का पानी दर्जनों कस्बों तक पहुंच चुका है, जिसके चलते यहां पर लोगों को घर से बाहर निकाला गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते हजारों की संख्या में लोगों को अपना घर छोड़कर राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ रही है। अधिकारियों ने बताया कि ऐसी आपदा करीब 100 साल में पहली बार आई है। देश के कई स्थानों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानो पर पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही स्थानीय अधिकारी लोगों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नहीं जाने के लिए कहा गया है।

अधिकारियों का कहना है कि बड़ी संख्या में यहां घरों को नुकसान पहुंचा है। कई प्रमुख सड़कों को बंद कर दिया गया है और छात्रों को स्कूल जान से मना कर दिया है। बता दें कि बाढ़ की यह घटना साल 2019 के आखिर और 2020 की शुरुआत तक जंगलों की आग के बाद देखने को मिली है।

 

]]>