कच्चे आम खाने के फ़ायदे – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 28 Apr 2019 07:39:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 जानें,कच्चे आम खाने के फ़ायदे https://www.shauryatimes.com/news/41020 Sun, 28 Apr 2019 07:38:18 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=41020 फलों का राजा आम सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है ये तो आप सभी जानते ही होंगे। गर्मियों में विशेष रूप से आम को खाया जाता है। आम का आचार, आम का शेक ये यब तो आप पीते ही होंगे। लेकिन क्या आपने आम की सब्जी खायी है? अगर नहीं तो हम आपको बता रहे हैं, कि आप आम कच्चे आम का आचार ही नहीं सब्जी भी बना सकते हैं। कच्चे आम की सब्जी साउथ की फेमस डिश है। यह स्वाद में खट्टी-मीठी और स्वादिष्ट होती है। आइए हम आपको बताते हैं कच्चे आम की स्पेेशल रेसिपी, जिससे आप भी इसे आसानी से अपनी रसोई में बना सकते हैं।

कच्ची केरी की सब्‍जी बनाने की सामग्री

  • कच्‍चा आम- 1 कप
  • गुड- 1/2 कप
  • जीरा- 1/4 चम्‍मच
  • लाल मिर्च- 5-6
  • राई- 1/2 चम्‍मच
  • कढी पत्‍ता- 8-10
  • घिसा नारियल- 1/2 कप
  • हरा धनिया- 4-5
  • हींग- चुटकी भर
  • नमक – स्‍वादानुसार

 कच्ची केरी सब्‍जी बनाने की विधि

  • एक बाउल में पानी लेकर उसमें कटे कच्‍चे आम के टुकड़े डालकर आम गलने तक उबालें।
  • उसके बाद एक और बाउल लेकर उसमें थोड़ा पानी डालकर उसमें गुड मिक्‍स कर दें।
  • इसका पेस्‍ट बनाना है इसलिये इसमें गुड को मसल दें।  
  • फिर इस पानी को छानकर साइड में रख दें।
  • गले आम को मिक्‍सी में डालकर इसमें फ्राई की लाल मिर्च और घिसा नारियल डालकर बारीक पेस्‍ट बनाएं।
  • अब एक पैन लें, उसमें थोड़ा सा तेल डालें। गर्म होने पर उसमें राई और कढ़ी पत्‍ता डालें।
  • फिर गुड वाला पानी डालकर इसे उबालें। इसके बाद इसमें आम का पेस्‍ट डाल कर सौते करें।
  • फिर 1 कप पानी डालें और थोड़ा सा नमक मिलाएं।
  • ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया छिड़के। इसे चावल या रोटी के साथ सर्व करें।
]]>