कटहल बिरयानी बनाने की ये स्पेशल रेसिपी नहीं जानते होंगे आप – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 20 Feb 2021 09:17:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 कटहल बिरयानी बनाने की ये स्पेशल रेसिपी नहीं जानते होंगे आप https://www.shauryatimes.com/news/103222 Sat, 20 Feb 2021 09:17:20 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=103222 लॉक डाउन के कारण यदि नॉन वेज नहीं खा पा रहे है तो आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे है वेज बिरयानी बनाने की रेसिपी जो है कटहल की बिरयानी रेसिपी , तो देर किस बात की है आइये जानते है इसको बनाने का तरीका…..

आवश्यक सामग्री

कटहल-1 कटोरी
प्‍याज- दो
चावल- 2 कप
अदरक लहसुन का पेस्ट- 1 बड़ा चम्‍मच
धनिया पाउडर-1 बड़ा चम्‍मच
केसर- 1 छोटा चम्‍मच
लौंग-3 से 4
इलायची-2
तेज पत्ता-2
जावित्री- चुटकी भर
चक्रफूल- 1
जीरा- 1 छोटा चम्‍मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्‍मच
दही-2 बड़ा चम्‍मच
ऑयल और नमक स्‍वादानुसार
थोड़ा सा दूध

बनाने का विधि :सबसे पहले कटहल को अच्छे से धोकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर फ्राई कर लें।केसर को दूध और पानी में भिगोकर रखें ताकि उसका रंग पीला हो जाए। अब चावल को उबाल लें और जब चावल उबल जाए तो आधे चावल को सफेद ही रहने दें और बाकी के आधे चावलों को केसर के पानी से पीला कर लें। दूसरी तरह धीमी आंच में एक पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें। तेल के गर्म होने पर इसमें सारे मसाले मिला दें और हल्‍का सा भूनने के बाद इसमें प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। फिर इसमें अदरक और लहसुन को पेस्ट डालें। जब यह भी अच्छे से ब्राउन हो जाए तो इसमें स्वादानुसार नमक भी मिलाए।फिर इसमें हल्का सा खट्टापन लाने के लिए दही मिलाएं। और उसे तब तक भूनें जब तक कि इसमें अच्छा सा कलर और फ्लेवर नहीं आ जाता है।फिर इसमें कटहल के फ्राई टुकड़ों को मिलाएं। थोड़ी देर तक इसे अच्छे से पकने दें। जब यह अच्छे से पक जाएं तो एक बाउल में सबसे पहले चावल की एक परत बनाएं।फिर उस पर केसर के पानी का छिड़काव करें ताकि इसका फ्लेवर आ जाएं। फिर दूसरी परत में कटहल की बनाएं। कटहल के ऊपर तीसरी परत में फिर से पीले चावल रखें। फिर से इस पर केसर के पानी का छिड़काव करें।इस तरह आप चाहे तो अपनी पसंद से कई परत बना सकती हैं। ऊपर से काजू, बादाम, केसर का पानी डालें और इसे कुछ देर के लिए धीमी आंच पर पकाएं। आपकी गर्मागर्म और टेस्टी कटहल बिरयानी तैयार है।

]]>