कबीर सिंह – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 30 Jun 2019 06:12:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 कबीर सिंह की बॉक्स ऑफिस पर ऊंची उड़ान https://www.shauryatimes.com/news/47201 Sun, 30 Jun 2019 06:12:23 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=47201 शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर ऊंची उड़ान भर रही है. अपने पहले हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद ये फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में भी बढ़िया कमाई कर रही है. इस हफ्ते रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 का कोई भी असर कबीर सिंह की कमाई पर नहीं हुआ और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 बनी हुई है. कबीर सिंह ने शनिवार को टिकट खिड़की पर 17.10 करोड़ की कमाई की और इसी के साथ इस फिल्म की कुल कमाई 163.73 हो गई है. इसी के साथ भारत की 3123 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई फिल्म कबीर सिंह साल 2019 की अभी तक की बेस्ट ट्रेंडिंग फिल्म बन गई है. इतना ही नहीं, फिल्म कबीर सिंह बॉलीवुड की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो गई है.

]]>
पार्टी करती हुई नजर आती कियारा आडवाणी: ‘कबीर सिंह’ https://www.shauryatimes.com/news/47099 Sat, 29 Jun 2019 10:52:44 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=47099 कियारा आडवाणी की खुशी का इन दिनों ठिकाना नहीं है। आजकल वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती हुई नजर आती हैं। कियारा की इस खुशी की वजह उनकी हाल ही में रिलीज फिल्म ‘कबीर सिंह’ है। यह फिल्म आठ दिन में 143 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इसके साथ ही फिल्म में शाहिद के अलावा कियारा की भी तारीफ हो रही है। इस बीच कियारा को एक ऐसे शख्स ने तोहफा भेजा है जिसे पाने के बाद वह मानों सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

]]>
कबीर सिंह ने एक और बड़ा धमाका कर दिया https://www.shauryatimes.com/news/47055 Sat, 29 Jun 2019 08:05:29 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=47055 शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने एक और बड़ा धमाका कर दिया है। इस साल रिलीज हुई यह पहली फिल्म बन गई जिसने रिलीज के दूसरे शुक्रवार को करोड़ों की कमाई में दहाई का आंकड़ा जोड़ दिया। जी हां, इस शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म आर्टिकल 15 के पहले दिन के आंकड़े आने से पहले ही कबीर सिंह के जो आंकड़े आए हैं, उन्होंने पूरी फिल्म इंडस्ट्री की हैरान कर दिया है। कबीर सिंह की कमाई अब तक 143 करोड़ 63 लाख रुपये हो चुकी है। पूरी उम्मीद है कि ये फिल्म शनिवार को 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी। इस साल अब तक रिलीज हुई फिल्मों में रिलीज के दूसरे हफ्ते के पहले दिन यानी दूसरे शुक्रवार को सबसे ज्यादा कमाई करने का आंकड़ा अब तक विकी कौशल की फिल्म उरी – द सर्जिकल स्ट्राइक के नाम रहा है।

]]>