कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 19 Dec 2020 10:13:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय https://www.shauryatimes.com/news/94963 Sat, 19 Dec 2020 10:13:12 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=94963 अनुचित आहार और अनियमित दिनचर्चा के चलते कब्ज आम समस्या बन गई है। लोग इससे राहत पाने के लिए नाना प्रकार के जतन करते हैं, लेकिन आहार और दिनचर्चा में विशेष बदलाव नहीं कर पाते हैं। इसके चलते कब्ज से मुक्ति नहीं मिल पाती है। लंबे समय तक कब्ज रहने से कई बीमारियां जन्म लेती हैं, जिनसे मानसिक और शारीरक सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इससे सिरदर्द, गैस, भूख न लगना आदि बीमारियां होती हैं। कब्ज की समस्या में कोताही नहीं बरतनी चाहिए। इससे आने वाले समय में बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है। इसके लिए सबसे पहले नजदीक के डॉक्टर्स से संपर्क करें। साथ ही आप घरेलू उपाय का भी सहारा ले सकते हैं। इनके यूज़ से कब्ज में बड़ी जल्दी राहत मिलती है। अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं-

अरंडी का तेल और दूध

रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने गर्म दूध में दो चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर सेवन करें। इससे कब्ज की समस्या बहुत जल्द खत्म हो जाएगी और आपका पेट भी साफ़ रहेगा।

अदरक की चाय पिएं

अगर आप दूध पीना पसंद नहीं करते हैं, तो इसके बदले में अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं। इससे भी कब्ज की समस्या में आराम मिलता है। इसके लिए रात में सोने से पहले एक कप अदरक की चाय बना लें और इसमें दो चम्मच अरंडी के तेल को अच्छी तरह से मिक्सकर पिएं। इस चाय से भी कब्ज की समस्या दूर होती है।

अंजीर पानी पिएं

रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में अंजीर को भिगोकर रख दें। अगली सुबह को अंजीर पानी का सेवन करें। इससे कब्ज में राहत मिलता है। आप चाहते तो किशमिश पानी का भी यूज़ कर सकते हैं।

दूध और घी का सेवन करें

रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने गर्म दूध में एक चम्मच घी मिक्सकर पिएं। कब्ज के लिए दूध और घी रामबाण दवा है। इस उपाय को अपनाने से कब्ज में बहुत जल्द आराम मिलता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

]]>