कर्नाटक में आज से फिर खुल रहे कॉलेज – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 17 Nov 2020 07:42:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 कर्नाटक में आज से फिर खुल रहे कॉलेज, जानें से पहले जान ले यह नियम https://www.shauryatimes.com/news/90555 Tue, 17 Nov 2020 07:42:10 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=90555 कर्नाटक में आज यानी 17 नवंबर को कर्नाटक में सभी कॉलेज फिर से खुल रहे हैं। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सभी छात्रों को क्लास लेने की अनुमित मिलेगी। ध्यान देने वाली यह बात है कि कॉलेज जाने से पहले सभी छात्रों को कोरोना नेगेटिव टेस्ट की रिपोर्ट दिखानी होगी। बिना कोरोना टेस्ट कराए किसी भी छात्र को कॉलेज में अनुमति नहीं मिलेगी।

एसटी जोसेफ कॉलेज की एक छात्रा, रितिका ने बताया कि उन्होंने कॉलेज ज्वाइन करने से पहले कोरोना टेस्ट रिपोर्ट जमा करा दी है। रितिका ने कहा कि फिर से कॉलेज खुलने पर वह खुश भी हैं, लेकिन संक्रमण के चलते तनाव में भी हैं।ध्यान देने वाली बात यह भी है कि कोरोना टेस्ट 72 घंटे में कराया गया हो कोई भी पूरान कोरोना टेस्ट नहीं चलेगा। कॉलेज खोलने के साथ ही नियम और एहतियात बरतने के लिए कॉलेज प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की है।

कोरोना टेस्ट के अलावा सभी छात्रों को फेस पर मास्क लगाना होगा। छात्रों के साथ-साथ टीचर और नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए भी दिशा निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि राजधानी बेंगलुरु में करीब 432 के आस-पास कॉलेज है,जिसमें से 60 हजार स्टेूडेंस टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टॉफ है। माना जा रहा है कि शुरुआत में  कॉलेज फिस से ज्वाइन करने वाले छात्रों में 30 फीसद छात्र होंगे।

]]>