कल्याण सिंह की तबीयत – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 20 Jul 2021 10:33:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने एसजीपीजीआई पहुंचकर पूर्व सीएम को लिया हाल-चाल https://www.shauryatimes.com/news/111619 Tue, 20 Jul 2021 10:33:20 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=111619
राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने एसजीपीजीआई पहुंचकर पूर्व सीएम को लिया हाल-चाल

लखनऊ । उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह की हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है। वह ऑक्‍सीजन सपोर्ट पर हैं। इस बीच मंगलवार दोपहर राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने एसजीपीजीआई पहुंचकर उनका हाल-चाल लिया। पूर्व मुख्‍यमंत्री की सेहत के बारे में बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर जरूर है लेकिन सारे मानक नियंत्रण में हैं।

उनकी तबीयत कल रात थोड़ी ज्‍यादा खराब हो गई थी। पूर्व मुख्‍यमंत्री की सेहत को लेकर भाजपा, विभिन्‍न राजनीतिक दलों और उनके समर्थकों के बीच चिंता का माहौल है। अलीगढ़ में उनके समर्थक बेहद चिंतित हैं। कल्‍याण सिंह मूलत: अलीगढ़ के अतरौली तहसील क्षेत्र के हैं।

कल्‍याण सिंह को ब्‍लड प्रेशर के अलावा यूरिन सम्‍बन्‍धी समस्‍याओं से भी जूझ रहे हैं। मंगलवार सुबह से कल्‍याण सिंह का ब्‍लड प्रेशर नियंत्रण में बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्‍यमंत्री पहले की तरह रिस्पांस नहीं कर पा रहे हैं। वह किसी से बात भी नहीं कर पा रहे हैं। मिलने आने वालों को वह आंख खोलकर देख जरूर रहे हैं। आईसीयू स्टाफ और परिवार के लोग संकेतों से उनका हाल-चाल पूछ रहे हैं।

48 घंटे महत्‍वपूर्ण

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को सांस की तकलीफ लगातार बनी हुई है। उन्हें हाई प्रेशर ऑक्सीजन मास्क (नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन)पर रखा गया। मुंह में मास्क लगाकर ऑक्सीजन दी जा रही है। डॉक्टरों का कहना है अगले 48 घण्टे अहम हैं।

]]>