कहा- ‘आपका स्वागत है’ – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 26 Jan 2019 09:18:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए चीन ने किए खास इंतजाम, कहा- ‘आपका स्वागत है’ https://www.shauryatimes.com/news/29441 Sat, 26 Jan 2019 09:18:42 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=29441  कैलाश मानसरोवर की पिछले साल की अपनी यात्रा के दौरान चीन के मंत्रियों से मुलाकात के कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी के दावे के बाद उपजे विवाद के बीच यहां बीजिंग के राजदूत ने कहा कि देश में सभी भारतीय तीर्थयात्रियों का स्वागत है. चीनी राजदूत लूओ झाओहुई ने कहा, ‘‘चीन और चीनी सरकार भारत से सभी तीर्थयात्रियों का स्वागत करते हैं.’’ 

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ‘‘चीनी प्रचारक’’ के तौर पर काम कर रहे हैं. भाजपा ने राहुल से कैलाश मानसरोवर की अपनी यात्रा के दौरान चीनी मंत्रियों एवं अधिकारियों के साथ अपनी मुलाकात का विस्तृत ब्योरा देने को कहा. पार्टी ने सवाल किया कि उन्होंने भारत सरकार को इस बारे में जानकारी क्यों नहीं दी.

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘कैलाश मानसरोवर यात्रा तो एक बहाना था. वह तो उन मंत्रियों से मिलने गये थे. राहुल गांधी कोई आम नागरिक नहीं हैं. उन्होंने विदेश मंत्रालय को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी? भारतीय दूतावास को इस बारे में क्यों नहीं बताया? हमलोग उनकी मुलाकात की विस्तृत जानकारी चाहते हैं.’’

ओडिशा में एक जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि पिछले साल अगस्त-सितंबर में कैलाश मानसरोवर की अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने चीनी मंत्रियों से मुलाकात की, जिन्होंने कहा कि उनके देश में रोजगार सृजन कोई समस्या नहीं है, जिसके बाद सत्तारूढ़ पार्टी हमलावर है. राहुल गांधी ने कहा, ‘‘जब मैं कैलाश गया था तब मैंने उनके कुछ मंत्रियों से मुलाकात की जिन्होंने मुझे बताया कि चीन में रोजगार सृजन कोई समस्या नहीं है.’’

]]>