कही यह बड़ी बात – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 10 Feb 2019 04:41:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 इमरान खान की टिप्पणी पर भारत ने दिया करारा जवाब, कही यह बड़ी बात https://www.shauryatimes.com/news/31441 Sun, 10 Feb 2019 04:41:50 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=31441 देश में अल्पसंख्यकों के साथ व्यवहार पर पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की हालिया टिप्पणी को भारत ने शनिवार को पूरे देशवासियों को लिए अपमानजनक बताया और पड़ोसी मुल्क को इधर-उधर ध्यान भटकाने की बजाए अपनी घरेलु चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा .

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार खान ने पंजाब प्रांत के एक कार्यक्रम में कहा है कि उनकी सरकार अल्पसंख्यकों के साथ ‘द्वितीय श्रेणी के नागरिकों’ की तरह व्यवहार नहीं करने देगी जैसा कि भारत में किया जाता है.

विदेश मंत्रालय ने जाहिर की तीखी प्रतिक्रिया
इमरान खान की इस कथित टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि उनकी टिप्पणी ‘भारत के सभी नागरिकों के लिए अपमानजनक’  है.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने फिर से भारत की धर्मनिरपेक्षता और लोकाचार के बारे में अपनी समझ की कमी का प्रदर्शन किया है . कुमार ने कहा, ‘पाकिस्तान इधर उधर ध्यान भटकाने की बजाए अपनी घरेलू चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करे और अपने नागरिकों की स्थितियों में सुधार लाने की कोशिश करे .

]]>
हार्दिक पांड्या-केएल राहुल विवाद पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बड़ी बात https://www.shauryatimes.com/news/27124 Fri, 11 Jan 2019 08:25:07 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=27124 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज शनिवार को हो रहा है. ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज में जीत हासिल कर टीम इंडिया के हौसले वनडे सीरीज के लिए बुलंद हैं. विराट कोहली ने मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक पांड्या और केएल राहुल विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी. विराट ने यह भी बताया की इसका टीम पर कोई असर हो रहा है कि नहीं.

टीम इंडिया में हाल ही में प्लेइंग इलेवन की घोषणा मैच से एक दिन पहले ही करने की परंपरा शुरू हुई है. लेकिन फिलहाल बीसीसीआई को यह फैसला करना है कि अभद्र टिप्पणियों को लेकर विवाद में आए हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर क्या बैन लगाना है. विराट को इसी फैसले का इंतजार है. इसलिए अब तक टीम इंडिया की घोषणा नहीं हो सकी है. विराट ने इस विवाद पर टीम के नजरिए के बारे में भी बताया.

ये उनके व्यक्तिगत विचार टीम सहमत नहीं
विराट ने कहा, “हम भारतीय क्रिकेट टीम के तौर पर और जिम्मेदार क्रिकेटर्स होने के नाते उन विचारों से सहमत नहीं हैं. वे उनके व्यक्तिगत विचार हैं. हम अब भी निर्णय की प्रतीक्षा कर रहे हैं.”

विराट ने कहा, “भारतीय क्रिकेट टीम के नजरिए  थे. यह (विवाद) हमारे ड्रेसिंग रूम के विश्वासों में कोई बदलाव नहीं आया है. यह हमारे उ, मनोबल पर असर नहीं डालता है जिसे हमने बनाया है. एक बार फैसला आ गया तब हम कॉम्बिनेशन पर विचार करेंगे.”

यह है मामला
उल्लेखनीय है कि प्रशासकों की समिति (सीओए) प्रमुख विनोद राय ने हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल पर टीवी शो कॉफी विद करण के दौरान महिलाओं पर विवादास्पद टिप्पणी के लिए गुरूवार को दो वनडे मैचों के प्रतिबंध की सिफारिश की थी, लेकिन साथी सदस्य डायना इडुल्जी ने यह मामला बीसीसीआई की विधि शाखा के पास भेजा है. बीसीसीआई ने अभी (खबर लिखे जाने) तक इस बारे में कोई फैसला नहीं किया है. इसलिए टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन का ऐलान नहीं हो सका.

पांड्या की माफी नहीं रही काफी
पंड्या की टिप्पणी को महिला विरोधी और सेक्सिस्ट करार दिया गया और चारों ओर से इनकी आलोचनाएं होने लगीं जिससे सीओए को बुधवार को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिये बाध्य होना पड़ा. इस आलराउंडर ने इसके जवाब में कहा कि वह विनम्रतापूर्वक माफी मांगते हैं और वह दोबारा इस तरह का व्यवहार नहीं करेंगे. हालांकि विनोद राय हार्दिक के जवाब से संतुष्ट नजर नहीं आए.

]]>