कांग्रेस में शत्रुघ्न सिन्हा की उम्मीदवारी को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता नाराज हैं – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 22 Apr 2019 09:52:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 कांग्रेस में शत्रुघ्न सिन्हा की उम्मीदवारी को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता नाराज हैं… https://www.shauryatimes.com/news/40513 Mon, 22 Apr 2019 09:52:51 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=40513 कांग्रेस में शत्रुघ्न सिन्हा की उम्मीदवारी को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता नाराज हैं। नाराज कार्यकर्ताओं ने शत्रु की उम्मीदवारी के खिलाफ सोमवार को पार्टी कार्यालय सदाकत आश्रम में जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का हंगामा देखकर पुलिस भी बुलानी पड़ी। कार्यकर्ताओं की मांग है कि पार्टी शत्रुघ्न सिन्हा की उम्मीदवारी वापस ले और जो जमीनी कांग्रेसी नेता हैं उन्हें उम्मीदवार बनाया जाए।

बताया राजद और लालू का एजेंट

शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट दिए जाने से नाराज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें पैराशूट उम्मीदवार बताते हुए उनका टिकट वापस लेने की मांग की और साथ ही उन्हें राजद और लालू का एजेंट बताते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नाराज कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के खिलाफ भी नारेबाजी की और उन्हें भी प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाने की मांग की।

रविवार को भी कार्यकर्ताओं ने किया था हंगामा

इससे पहले रविवार को राजधानी पटना स्थित कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे ‘शॉटगन’ के विरोध में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगे और पार्टी कार्यालय पहुंचे बिहारी बाबू को उनकी ही पार्टी के कुछ लोगों ने खोटा सिक्का तक करार दे दिया। सदाक़त आश्रम पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि वो पूरे पांच साल क्षेत्र से ग़ायब रहे हैं।

 पत्नी के लिए प्रचार करने से नाराज है कांग्रेस

लखनऊ से सपा उम्मीदवार के रूप में शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा लोकसभा चुनाव लड़ रही है और शत्रु कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में पटनासाहिब से चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन शत्रु अपने पार्टी के चुनाव प्रचार को छोड़कर अपनी पत्नी की चुनावी सभा में शामिल होकर उनके लिए वोट मांग रहे थे, जिसकी वजह से कांग्रेस नाराज है।

]]>