कार्य के लिए वायुसेना बधाई की पात्र है – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 28 Feb 2019 07:59:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 मायावती ने कहा- कल पाक के हवाई हमला को देश की वायुसेना ने नाकाम किया,कार्य के लिए वायुसेना बधाई की पात्र है https://www.shauryatimes.com/news/33896 Thu, 28 Feb 2019 07:59:50 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=33896 बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भारतीय वायुसेना के पायलट के पाकिस्तान के कब्जे में होने पर चिंता जताई है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के लगातार भाजपा पार्टी के नेताओं को संबोधित करने पर भी तंज कसा है।

मायावती ने आज ट्वीट किया है कि कल पाकिस्तान के हवाई हमला को देश की वायुसेना ने नाकाम किया है। इस कार्य के लिए वायुसेना बधाई की पात्र है। पाकिस्तान का हवाई हमला सेना ने कल नाकाम कर दिया, यह बड़ी राहत की बात है।

इसके साथ ही दुखद है कि देश का एक जांबाज एयरफोर्स अफसर पाकिस्तान के कब्जे में है। यह बड़ी चिन्ता की बात है। अब उस पायलट की सकुशल वापसी के लिये भारत सरकार को पूरा जी-जान लगा देने की जरूरत है, तभी देश को चैन मिलेगा।

मायावती ने कहा कि ऐसे समय में जब जंगी संकट के बादल छाये हैं और देश को नेतृत्व की सख्त जरूरत है वैसे में पीएम मोदी देश की सुरक्षा पर ध्यान केन्द्रित करने के बजाय अपनी पार्टी की चिन्ता करते हुये बीजेपी वर्करों को सम्बोधित कर रहे हैं। यह बेहद हास्यास्पद ही नहीं बल्कि देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ भी है। 

]]>