का हृदय परिवर्तन हो रहा – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 20 Jul 2019 06:19:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 पाकिस्तान का हृदय परिवर्तन हो रहा https://www.shauryatimes.com/news/49291 Sat, 20 Jul 2019 06:19:43 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=49291 हालिया दिनों में पाकिस्तान ने कुछ ऐसे कदम उठाए या फिर उसके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ ऐसे दबाव बने, जो ये संकेत देते हैं कि उसकी आगे की राह कुछ बदली हुई होगी। लेकिन क्या वास्तव में ऐसा होगा? पाकिस्तान द्वारा करतारपुर कॉरिडोर के मामले में भारत की ज्यादातर मांगों को स्वीकार करना, अपने हवाई क्षेत्र को भारत के लिए पुन: खोलना और 26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को गिरफ्तार करना, कुछ ऐसे कदम हैं जो सकारात्मक माने जा सकते हैं। लेकिन क्या इनके आधार पर मान लेना चाहिए कि पाकिस्तान का हृदय परिवर्तन हो रहा है? नहीं, बल्कि ऐसा लगता है कि उसके ये कदम उस पर पड़ रहे अंतरराष्ट्रीय दबावों और उसकी आर्थिक बदहाली को दूर करने की जरूरत का परिणाम हैं।

]]>