कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया: पुलिस – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 09 Jul 2018 06:06:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया: पुलिस https://www.shauryatimes.com/news/5424 Mon, 09 Jul 2018 06:06:58 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=5424 जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के साथ कल रात भर चली मुठभेड़ के बाद आज सुबह एक आतंकवादी को मार गिराया गया. हालांकि, अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है.कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया: पुलिस

कुपवाड़ा जिले के हंदवारा के जंगली इलाके में आतंकवादियों की उपस्थिति से संबंधित गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने कल देर रात इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया. इसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हो गयी. अधिकारी ने बताया कि अभियान जारी है.

एक और आतंकी वारदात को बांदीपुरा ज़िले के हाजिन शाहगुंड गांव में अंजाम दिया गया. इस आतंकी वारदात के दौरान कल दो आतंकी एक घर में घुस गए और घर में मौजूद महिला का गला रेत दिया. बाद में श्रीनगर के एक अस्पताल में महिला ने अपना दम तोड़ दिया.इस आतंकी वारदात में अपनी पत्नी को खोने वाले व्यक्ति का नाम अब्दुल माजीद डार है और वो राज्य की तत्कालीन सरकार का हिस्सा रही पीडीपी का कार्यकर्ता है. आपको बता दें कि आतंकी, डार को अगवा करने की कोशिश कर रहे थे और इसी का विरोध करने पर डार की पत्नी का गला रेत दिया गया और उसकी जान चली गई.

]]>