केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू बोले- टुकड़े टुकड़े गैंग को मिल रही विदेशी मदद – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू बोले- टुकड़े टुकड़े गैंग को मिल रही विदेशी मदद
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध पर देश भर में उग्र प्रदर्शन से बेहद आहत केंद्रीय खेल एवं युवा कार्यक्रम राज्यमंत्री किरेन रिजिजू का दर्द आज झलक गया। लखनऊ में गुरुवार को पांच दिवसीय 23वें राष्ट्रीय युवा उत्सव के समापन में रिजिजू ने कहा कि देश का माहौल बिगाड़ रहे टुकड़े-टुकड़े गैंग को विदेशी मदद मिल रही है।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ समापन समरोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरण रिजीजू ने कहा कि भारत के टुकड़े टुकड़े करने की बात कहने वालों को विदेशी मदद मिल रही है। उनके साथ कुछ कॉलेज, यूनिवर्सिटी और कुछ फिल्मी कलाकार हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रविरोधी बातें करने वाले ऐसे लोगों की संख्या बहुत कम है। इनके लिए योजना और पैसा बाहर से आ रहा है। यह खास तौर पर सोशल मीडिया पर मुहिम चला रहे हैं। आप सभी लोग उन पर ध्यान मत देना। युवाओं का लक्ष्य यही हो कि किसी भी क्षेत्र में रहें, भारत को महान बनाने के लिए कार्य करना है।

अपनी समृद्ध संस्कृति को समझें युवा : राज्यपाल

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति का आधार उसकी सांस्कृतिक विरासत में छिपा होता है। युवाओं का दायित्व है कि वह अपनी समृद्ध संस्कृति को समझें और संरक्षित करें।

प्रदेश के स्वर्ण पदक विजेता खिलाडिय़ों के घर तक बनेगी सड़क : मौर्य

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने घोषणा की कि जिस तरह मेधावियों के घर तक सड़क बनाई गई है, ठीक उसी तरह दुनिया की किसी भी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों के घर तक प्रदेश सरकार सड़क बनवाएगी। युवा महोत्सव में सांस्कृतिक व कला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान भी मौजूद थे।