केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 29 Oct 2020 06:01:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 दुखद : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हुई कोरोना पॉजिटिव https://www.shauryatimes.com/news/88617 Thu, 29 Oct 2020 06:01:59 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=88617 केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्वीटर हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए दी है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि किसी तरह की घोषणा करने के लिए उससे जुड़े शब्द खोजने मेरे लिए थोड़ा मुश्किल है, बहरहाल मैं इसे सरल रखना चाहती हूं – मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं और उन सभी लोगों से जो मेरे संपर्क में रहे हैं उनसे कहना चाहती हूं कि वे भी जल्द से जल्द अपना कोविड टेस्ट करवाएं।

हाल ही में स्मृति ईरानी बिहार में थीं, जहां उन्होंने चुनावी सभा की थी। केंद्रीय मंत्री और भाजपा की स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी ने गोपालगंज में चुनावी सभा की थी।

भाजपा के कई केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इनमें से एक हैं।

]]>
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भावुक ट्वीट किया https://www.shauryatimes.com/news/51703 Wed, 07 Aug 2019 08:06:11 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=51703 पूर्व विदेश मंत्री और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज का दिल्ली के एम्स में मंगलवार को निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थी। सुषमा की मौत के बाद से ही राजनीतिक पृष्ठभूमि से लेकर उनके निकट रहे लोगों में गम का माहौल है। सुषमा स्वराज के निधन को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भावुक ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने कहा कि दीदी! मुझे आपसे एक शिकायत है। आपने बांसुरी से कहा था कि वह रेस्तरां चुने और मुझे लंच पर ले जाए। लेकिन आप अपना वादा पूरा किए बिना ही हमें छोड़कर चली गई। बता दें कि स्मृति ईरानी और सुषमा स्वराज के संबंध राजनीति के साथ पारिवारिक भी थे। बांसुरी सुषमा स्वराज की बेटी हैं।

 

]]>
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, अमेठी मेरा मंदिर व तीर्थ यहां की जनता मेरी भगवान https://www.shauryatimes.com/news/10004 Sat, 01 Sep 2018 10:01:28 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=10004 केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी को नायाब तोहफा दिया। अमेठी को लेकर बेहद गंभीर स्मृति ईरानी ने अमेठी को मंदिर तथा तीर्थ बताने के साथ ही यहां की जनता को अपना भगवान बताया है।केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, अमेठी मेरा मंदिर व तीर्थ यहां की जनता मेरी भगवान

स्मृति ईरानी ने आज मुसाफिरखाना के पिंडारा ठाकुर गांव को डिजिटल करने के बाद वहां एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेरे लिए अमेठी ही धाम और मंदिर है। यहां की जनता मेरे लिए भगवान है। आप लोगों की मैं ऋणी हूं कि अपने बीच आकर सेवा करने का मौका प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि साढे चार साल से तो अमेठी ही मेरा धाम और मेरा मंदिर है इसलिए अमेठी मेरे लिए तीर्थ स्थान से कम नहीं है। यहां के लोगों मेरे लिए देवता तुल्य हैं। उन्होंने पिंडारा ठाकुर गांव डिजिटल विलेज का शुभारंभ करने के बाद अमेठी के प्रधान डाकघर में आईबीपीवी यानी भारतीय पोस्ट पेमेंट बैंक की सेवा शुरुआत की।

स्मृति ईरानी ने इस मौके पर कहा कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार सबके घर तक चल कर आई है। यही वजह है कि आज देश- विदेश में भारत का डंका बजाते हुए नरेंद्र मोदी की अगुवाई में विकास की वर्षा हुई है। उन्होंने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर से जनता को बहुत लाभ मिलता है। पहले पासपोर्ट बनवाने के लिए अफसरों के सामने खड़ा रहना पड़ता था। अब आपको गांव के सीएससी तक ही जाना होगा। सीएससी के माध्यम से अमेठी जिले में हर गांव के हर घर मे एक व्यक्ति को कम्प्यूटर में शिक्षित किया जाएगा। नरेंद्र मोदी के चलते आज सीएससी के माध्यम से 35 गांवों में वाईफाई की व्यवस्था कर दी गई है। इस साल के अंत तक हर ग्राम पंचायत में वाईफाई की व्यवस्था हो जाएगी।

]]>