केरल में मिला कोरोना वायरस का दूसरा मरीज – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

केरल में मिला कोरोना वायरस का दूसरा मरीज, ऋषिकेश में एक संदिग्ध अस्पताल में भर्ती
केरल में कोरोना वायरस का दूसरा मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार मरीज चीन के यात्रा पर गया था। उसे अस्पताल के एक अलग वॉर्ड में निगरानी में रखा गया है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। वहीं एक संदिग्ध महिला मरीज को ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।

महिला का इलाज जारी है और उसे निगरानी में रखा गया है। वह हाल ही में चीन के वुहान शहर से देश लौटी थी। इससे पहले दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कुछ संदिग्ध मरीजों को भर्ती कराया जा चुका है। यहां उन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया है।

केरल में ही पहला मामला आया था सामने

बता दें कि 30 जनवरी को भारत में पहले कोरोना वायरस का मामला केरल में ही सामने आया था। एक छात्र के इस वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वह वुहान विश्वविद्यालय का छात्र था और कुछ दिन पहले ही चीन से लौटा था। मरीज को एक अलग वार्ड में निगरानी में रखा गया था।

भारतीयों को विशेष विमान से वापस लाया गया

बता दें कि  एयर इंडिया की एक विशेष विमान आज 323 भारतीयों और मालदीव के  सात लोगों को वुहान से दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया।  इससे पहले शनिवार को वुहान से तीन नाबालिगों और 211 छात्रों सहित 324 भारतीय नागरिकों को एयरलिफ्ट करके वापस लाया गया था।

चीन में 304 लोगों की मौत

चीन के वुहान शहर से पिछले साल दिसंबर में यह वायरस फैलना शुरू हुआ था। इसके बाद से चीन में 304 लोगों की इससे मौत हो गई है, जबकि 14 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसके 2,590 नए मामले सामने आए हैं। इसी बीच चीन में बर्ड फ्लू ने भी अटैक कर दिया है।

अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है। भारत समेत अन्य देश चीन में मौजूद अपने नागरिकों वापस लाने में लगे हुए हैं। वहीं अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने चीन से आने वाले विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। कई देशों ने चीन आने जाने वाली विमानों पर रोक लगा दी है। भारत, अमेरिका, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में इस वायरस की मरीज सामने आए हैं।