कोरोना पॉजिटिव हो जाएं तो घबराएं नहीं – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

कोरोना पॉजिटिव हो जाएं तो घबराएं नहीं, नई गाइडलाइन के अनुरूप करे उपचार
जिले में रविवार शाम तक उपचाराधीनों की संख्या पहुंची 2427

बाराबंकी । जनपद में एक बार फिर से कोरोना तेजी के साथ अपने पैर पसार रहा है, जिसमें अधिकतर लक्षण विहीन या कम लक्षण वालों को सरकारी गाइडलाइन अनुसार होम आइसोलेट किया जा रहा है। ऐसे लोगों की निगरानी स्वयं महकमे की टीम कर रही है। इसी के साथ प्रदेश सरकार ने होम आइसोलेट किए गए लोगों के उपचार के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। जिसका पालन कर कोरोना प्रभावित घर पर ही स्वस्थ्य हो रहे हैं।

एसीएमओ डा राजीव कुमार सिंह का कहना है कि कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर घबराएं नहीं बल्कि, चिकित्सक के परामर्श से गाइडलाइन के तहत खुद उपचार कर सकते हैं,जल्द ही लाभ मिल जाएगा। गाइडलाइन में मरीज के वजन और आयु के हिसाब से दवा के सेवन करने का तरीका बताया गया है।

उन्होंने बताया पिछले साल की अपेक्षा इस साल कोरोना प्रभावितों की संख्या में बड़ा उछाल आया है। विगत शाम तक जनपद में उपचारधीनों की संख्या 2427 तक पहुंच गई है। जिसमें विगत देर शाम जारी आंकड़ो के मुताबिक तक 235 संक्रमित मरीज आइसोलेशन में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि नई गाइड लाइन के अनुसार अगर किसी को 100 डिग्री फारेनहाइट से अधिक बुखार है और उसका वजन 50 किलो से अधिक है तो वह 650 एमजी की पैरासिटामाल टैबलेट दिन में तीन बार ले सकता है। 12 एमजी की आइवरमेक्टिन टेबलेट पांच दिन तक दिन में एक बार ले सकता है। गर्भवती व 12 साल से कम आयु के बच्चे यह दवा नहीं लेनी है। 100 एमजी का डोक्सीमाइक्लिन कैप्सूल दिन में दो बार व एजिथ्रोमायिसिन 500 एमजी दिन में एक बार पांच दिन तक लेना चाहिए। विटामिन सी 500 एमजी की एक गोली दिन में तीन बार दस दिन तक, 50 एमजी जिंक टेबलेट दिन में दो बार दस दिन तक लें।

विटामिन बी काम्प्लेक्स की एक गोली का दस दिन के लिए चिकित्सक के परामर्श पर सेवन करना है। अगर कोई पहले से ही डायबिटीज, उच्च रक्तचाप तथा अन्य बीमारी से ग्रस्त है तो पूर्व से चल रही दवाओं का सेवन चिकित्सक के परामर्श से करे ।

सावधानी जरूरी-

– मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहें। अलग कक्ष में रहें और अलग शौचालय का प्रयोग करें।

– समय-समय पर पल्स आक्सीमीटर से आक्सीजन का लेवल जांचते रहें।

– आक्सीजन लेवल 95 से कम होने पर तुरंत कंट्रोल रूम को अवगत कराएं।