कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर मायावती बोली-राजनीति से ऊपर उठें देश के सभी दल – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 03 May 2021 10:58:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर मायावती बोली-राजनीति से ऊपर उठें देश के सभी दल https://www.shauryatimes.com/news/110573 Mon, 03 May 2021 10:58:38 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=110573  देश में लगातार तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती इन दिनों काफी परेशान हैं। मायावती ने इस संकट की घड़ी में सभी दलों से राजनीति से ऊपर उठकर इसपर अंकुश लगाने के लिए काम करने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि अब तो यही समय की जरूरत भी है।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर सोमवार को तीन ट्वीट भी किया है। बसपा सुप्रीमो मायावती का कहना है कि देश में कोरोना वायरस ने अब बेहद दर्दनाक रूप धारण कर लिया है। अब तो सभी दलों को राजनीति से ऊपर उठना चाहिए। सभी को केंद्र सरकार से मदद की खुलकर मांग करनी चाहिए। इसके साथ ही मायावती ने कहा कि देश के सभी कोरोना वायरस संक्रमित कमजोर वर्ग के लोगों के इलाज का खर्च केंद्र सरकार वहन करे। इनको कोरोना वायरस की वैक्सीन मुफ्त में ही लगवाई जाए।

बसपा की मुखिया मायावती ने यह भी कहा कि यदि राज्य सरकारों के मदद मांगने के अनुरोध को केंद्र की नरेंद्र मोदी स्वीकार नहीं करती है तो फिर सभी राज्य सरकारों को अपने गैर-जरूरी खर्चाे में कटौती की पहल करके कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के साथ ही सभी को इलाज की जिम्मेदारी को खुद ही जरूर उठानी चाहिये। इतना ही नहीं बल्कि यदि इस मामले में दलगत राजनीति से अलग हटकर सभी दल मिलकर व आगे आकर जो भी पहल करते हैं तो फिर बसपा भी इसका स्वागत करेगी और इसमें अपना हर संभव अपना पूरा सहयोग करेगी।

 

]]>