कोहली के बिना भी खतरनाक है टीम इंडिया – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 19 Nov 2020 07:46:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 पाकिस्तानी दिग्गज ने ऑस्ट्रेलिया को किया सावधान, कोहली के बिना भी खतरनाक है टीम इंडिया https://www.shauryatimes.com/news/90745 Thu, 19 Nov 2020 07:46:38 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=90745 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली सीरीज पर हर किसी का ध्यान है। पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज रमीज रजा ने भी इस सीरीज के रोमांचक होने की उम्मीद की है। उनका मानना है कि भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में कप्तान विराट कोहली के आखिरी तीन मैच में नहीं होने के बाद भी खतरनाक साबित हो सकती है। टीम इंडिया की गेंदबाजी मैच का पासा पलटने में सक्षम है। 

इंडिया ऑस्ट्रेलिया का ऐसा है कि अब वो पहले वाली पिच तो रही नहीं ऑस्ट्रेलिया में। उनकी जो इस वक्त की पिच है और खासतौर पर जो भारतीय बैटिंग लाइनअप है तो वो लगाम लगा सकते हैं। भारतीय टीम के बल्लेबाजी में परेशानी यह होगी कि उनको जो दो तीन बड़े खिलाड़ी हैं वो लगातार टॉप क्वालिटी की क्रिकेट खेलकर नहीं आ रहे। जैसे पुजारा है और एक दो खिलाड़ी और जो टेस्ट के विशेषज्ञ हैं।

मैं ये समझ रहा था कि जो आइपीएल का जो खिलाड़ियों को प्रदर्शन है उनको कितना मौका मिलेगा क्योंकि बहुत सारे टैलेंटेड खिलाड़ी हैं। अगर इनको कहीं परेशानी आएगी तो उन खिलाड़ियों को लेकर आ सकती है जो आइपीएल में नहीं खेले हैं।

]]>