कौशल किशोर – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 18 Jul 2021 07:33:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 आज केंद्रीय मंत्रियों ने की उप राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट https://www.shauryatimes.com/news/111389 Sun, 18 Jul 2021 07:32:59 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=111389
आज केंद्रीय मंत्रियों ने की उप राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट

नयी दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से रविवार को केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, सत्यपाल सिंह बघेल और राजीव चंद्रशेखर तथा कई अन्य ने शिष्टाचार भेंट की।

उप राष्ट्रपति सचिवालय ने यहां बताया कि आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर, न्याय एवं विधि राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह बघेल, सूक्ष्म, लघु एवं उद्योग राज्य मंत्री भानू प्रताप सिंह वर्मा, विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ए. नारायण स्वामी, रसायन एवं उर्वरक तथा नवीन, नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री भगवंत खूबा, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर, कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करांदलाजे, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण, रेल और खनन राज्य मंत्री राव साहब दादाराव दानवे, पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने श्री नायडू से मुलाकात की।

उप राष्ट्रपति से भेंट करने वाले केंद्रीय मंत्रियों में कपड़ा एवं रेल राज्य मंत्री दर्शना विक्रम जरदोश, महिला एवं बाल विकास और आयुष राज्य मंत्री महेंद्र मंजूपारा, गृह राज्य मंत्री अजय कुमार, और गृह एवं युवा और खेल मामलों के राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक भी शामिल रहे।
उप राष्ट्रपति से केंद्रीय मंत्रियों की यह भेंट उप राष्ट्रपति निवास पर हुई। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने केंद्रीय मंत्रियों की मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है।

मानसून सत्र से पहले बीते कल भी कई केंद्रीय मंत्रियों ने उप राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की थी।

]]>