क्या है तरीका – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 25 Dec 2020 09:30:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 NPS सब्सक्राइबर्स स्कीम से कैसे करें एग्जिट, क्या है तरीका, PFRDA ने बनाया इसे और आसान https://www.shauryatimes.com/news/95795 Fri, 25 Dec 2020 09:30:43 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=95795 पेंशन निधि नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) से ऑफलाइन आधार का उपयोग करके राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) खाता खोल सकते हैं। अब PFRDA ने ई-एनपीएस ग्राहकों के निकास अनुरोधों को पूरा करने के लिए ऑफलाइन आधार प्रमाणीकरण की अनुमति देकर निकास प्रक्रिया को और अधिक आसान बनाने का निर्णय लिया है। इस प्रक्रिया के तहत एनपीएस खातों में 10 लाख रुपये तक की धनराशि वाले ईएनपीएस ग्राहक एग्जिट होने के लिए अपने ऑफलाइन आधार डिटेल को प्रस्तुत कर सकते हैं।

एक एनपीएस ग्राहक समय से पहले बाहर निकलने का विकल्प चुन सकता है या 60 वर्ष की आयु में अंतिम निकास का विकल्प चुन सकता है या नियमों के अनुसार या किसी भी समय बाद में रिटायर हो सकता है। समय से पहले निकासी की स्थिति में, PRAN में संचित पेंशन कोष का 20 प्रतिशत तक एकमुश्त रूप में निकाला जा सकता है और शेष राशि (80 प्रतिशत या उससे अधिक) का उपयोग वार्षिकी योजना खरीदने के लिए किया जा सकता है।

]]>