क्रिकेट के बाद गोल्फ में भी छाए कपिल देव – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 12 Oct 2018 07:52:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 क्रिकेट के बाद गोल्फ में भी छाए कपिल देव, किया ये कारनामा https://www.shauryatimes.com/news/13818 Fri, 12 Oct 2018 07:52:11 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=13818 भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान और सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक कपिल देव ने गुरूवार को नोएडा के जेपी ग्रीन्स गोल्फ कोर्स में भारत की ओर से आयोजित एशिया पैसिफिक सीनियर गोल्फ टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं पूर्व एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता ऋषि नारायण इस टूर्नामेंट में पहले स्थान पर आए हैं।

आपको बता दें कि कपिल देव कई मौको पर भारत में गोल्फ के लिए एक लीग शुरू करने पर बात कर चुके हैं। उनका मानना है कि भारत में गोल्फ के लिए एक लीग शुरू होनी चाहिए जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तरह हो।  

गौरतलब है कि क्रिकेट के बाद कपिल देव का दूसरा बड़ा शौक गोल्फ है। इससे पहले कपिल देव ने ऑल इंडिया सीनियर टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन के दम पर इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाइ किया था। 

]]>