कड़ी धुप में निकलना पड़ रहा है तो ध्यान रखें ये टिप्स और करें फॉलो – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 28 May 2019 11:15:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 कड़ी धुप में निकलना पड़ रहा है तो ध्यान रखें ये टिप्स और करें फॉलो https://www.shauryatimes.com/news/43331 Tue, 28 May 2019 11:15:16 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=43331 इन दिनों दोपहर का तापमान 47 डिग्री के करीब पहुंच गया है. इतनी ज्‍यादा गर्मी में सबसे ज्‍यादा सलाह यही दी जाती है कि बाहर न निकलें. ऐसे में अगर आपको बाहर निकलना भी पड़ता है तो आप कुछ बातों का ध्यान रखें और उन्हें फॉलो करें. कड़ी धूप और गर्मी के मौसम में भी काम करते रहने के साथ स्‍वस्‍थ रहना बहुत जरूरी है. इसलिए अगर आपको दोपहर के समय बाहर निकलना पड़ रहा है तो इन बातों का जरूर ध्‍यान रखें. आइये जानते हैं जब आपको कड़ी धूप में निकलना हो तो कैसे करें खुद का बचाव.

कड़ी धूप में बाहर निकलने के ये हो सकते हैं नुकसान
तेज धूप में बाहर निकलने से सबसे बड़ा खतरा डिहाइड्रेशन का होता है. धूप शरीर का पानी सोख लेती है. जिसकी वजह से गला सूखना, सांस फूलना, हीट स्‍ट्रोक, हीट सिंड्रोम और पेट में गड़बड़ी की समस्‍या हो सकती है. इसके अलावा तेज धूप में बाहर निकलने से स्किन टैनिंग, आई फ्लू आदि की समस्‍या हो सकती है.

कड़ी धूप में बाहर निकलना है तो इन टिप्‍स को करें फॉलो

गर्मियों के मौसम में शरीर को पानी की अधिक जरूरत होती है. साथ ही बार-बार प्यास भी लगती है, इसलिए घर से निकलते वक्त हमेशा अपने पास एक पानी की बोतल जरूर रखें.

कभी भी घर से खाली पेट न निकलें. इससे धूप और गर्मी की वजह से आपको चक्कर आने जैसी समस्या हो सकती है. हमेशा हेल्‍दी और हल्‍का नाश्‍ता करके घर से बाहर निकलें.

गर्मियों में अक्सर हल्के रंग और कॉटन के कपड़ों को तरजीह देनी चाहिए. क्योंकि हल्के रंग के कॉटन के कपड़े ठंडक देने के साथ बार-बार आने वाले पसीन को सोखने में मदद करते हैं.

त्वचा को तेज धूप से बचाने के लिए सनस्क्रीन एसपीएफ 15 को चेहरे के साथ हाथ-पैरों भी जरूर लगाएं. सनस्क्रीन लगाते हुए इस बात का ध्यापन रखें की कभी भी चेहरे पर सीधे सनस्क्रीन न लगाएं.

बल्कि पहले चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं फिर सन प्रोटेक्टेंट क्रीम लगाएं.

]]>