खाने के पहले पिएं पानी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 06 Aug 2019 09:12:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 खाने के पहले पिएं पानी, होगा ये बड़ा फायदा https://www.shauryatimes.com/news/51590 Tue, 06 Aug 2019 09:12:55 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=51590 वजन कम करने के लिए बहुत से तरीके हैं लेकिन कई लोग चाहते हैं कि बिना मेहनत के ही वजन कम हो जाये. अगरआप भी ऐसा ही चाहते हैं तो आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जो आपके भी काम आ सकते हैं. लेकिन क्या आपको ये बात मालूम है कि खाने से पहले एक गिलास पानी पीने से भी आपका वज़न कम हो सकता है? नहीं जानते हैं तो यहां जान लें जो शोध में भी साबित हो चुका है. आपको बता दें, पानी आपका पेट भर देता है जिससे कि आप कम खाना खाते हैं. साथ ही, शुगर वाली ड्रिंक के बजाय पानी चुनने से आप प्रति ग्लास 100 से ज्यादा कैलोरी कम कर सकते हैं.

दरअसल, जर्नल ओबेसिटी में हाल ही में प्रकाशित एक स्टडी में, इसके  बारे में बताया गया है. वैज्ञानिकों ने तीन महीनों तक एक ऐसे समूह के लोगों का निरीक्षण किया जो लो कैलोरी डाइट ले रहे थे. इनमें से आधे लोगों को कहा गया कि वो खाना खाने से पहले एक गिलास पानी पियें. इसका परिणाम ये निकला कि जिन लोगों ने खाने से पानी पिया उन्होंने तकरीबन 7 किलो वज़न घटाया वाहन जिन्होंने पानी नहीं पिया था उन्होंने 5 किलो वज़न घटाया है.

टिप्स

* अगर खाने से पहले पानी पीना मुश्किल लग रहा है तो आप ऐसा फल खा सकते हैं जिसमें पानी की उच्च मात्रा होती हो. जैसे कि, खाने से पहले एक केला खाइये.

* आप खाने से पहले ग्रीन टी भी पी सकते हैं. इसमें काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिससे आपका मेटाबॉलिज़्म बूस्ट होगा, और वज़न कम करने में मदद मिलेगी.

]]>