खान-पान ही नहीं बल्कि इन तीन कारण से भी बढ़ सकता है मोटापा – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 15 Nov 2019 10:35:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 खान-पान ही नहीं बल्कि इन तीन कारण से भी बढ़ सकता है मोटापा https://www.shauryatimes.com/news/64742 Fri, 15 Nov 2019 10:35:08 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=64742 क्या आप भी अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान है और दिनों दिन आपका घटने की बजाए केवल बढ़ रहा है तो यह एक चिंता का विषय हो सकता है. इसलिए अगर आपको लग रहा है कि संतुलित डाइट के बाद भी आपका वजन बढ़ रहा है तो इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें. यह बात जरुरी नहीं है कि केवल खान-पान से ही आपका वजन बढ़ रहा हो इसके और भी कारण सकते है जिसके बारे में आज हम आपको बताएंगे.

दवाओं के बुरे प्रभाव से:- आप संतुलित भोजन ले रहे हैं और उसके बाद भी आपका वजन बढ़ या फिर कम हो रहा है तो इसकी वजन दवाओं का साइड इफेक्ट हो सकता है. अगर आप कोई दवा ले रहे हैं तो इस बात को अवश्य ध्यान रखें. एक्सपर्ट कहते हैं कि यह खासतौर पर तब होता है जब कोई व्यक्ति एंटीडिप्रेशन की दवाएं ले रहा हो.

गर्भनिरोधक गोलियों से:- सूत्रों के मुताबिक डॉक्टर होली लॉफ्टन कहते हैं कि गर्भनिरोधक गोलियों के साइड इफेक्ट से भी वजन बढ़ता है. इन गोलियों में हार्मोंस की मात्रा कम होती है और इसके परिणामस्वरूप इनकी वजह से वजन बढ़ने लगता है.

हार्मोन के गड़बड़ होने से:- मिली जानकारी के अनुसार हार्मोन की गड़बड़ी से भी आपको वजन घट और बढ़ सकता है. हार्मोन वो कैमिकल होते हैं जो शरीर के फंक्शन्स को कंट्रोल करते हैं. अगर खानपान और डाइट पर कंट्रोल के बाद भी लगातार आपका वजन बढ़ रहा है तो इसकी वजह हार्मोन में गड़बड़ी मानी जाती है.

]]>