खूनी हिंसा – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 07 Jul 2019 05:30:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 खूनी हिंसा, फायरिंग में प्रधान के बेटे की मौत: मेरठ https://www.shauryatimes.com/news/47838 Sun, 07 Jul 2019 05:30:24 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=47838 यूपी में मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना इलाके में शनिवार को जिला पंचायत उपचुनाव के दौरान हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मेरठ के जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव के बाद विजय धामा नाम के एक उम्मीदवार और उसके समर्थकों ने हवा में फायरिंग की. इस दौरान अमित नाम के एक शख्स को गोली लग गई और उसकी मौत हो गई. इस घटना के बारे में मेरठ के एसएसपी अजय साहनी ने कहा, ‘दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक गाड़ी भी जब्त की गई है. मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी. गांव में कोई तनाव नहीं है, वहां पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है. हालात शांतिपूर्ण है.’

]]>