गृह मंत्री अमित शाह सहित इन दिग्गजों ने किया नमन – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 12 Jan 2021 07:02:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 देश स्वामी विवेकानंद को आज कर रहा याद, PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित इन दिग्गजों ने किया नमन https://www.shauryatimes.com/news/98457 Tue, 12 Jan 2021 07:02:40 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=98457 देश आज स्वामी विवेकानंद को याद कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित दिग्गजों ने उन्हें नमन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन किया। विवेकानंद की जयंती पर मोदी ने नमो एप पर लोगों को उनके अपने विचार साझा करने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आइए हम स्वामी विवेकानंद के गतिशील विचारों और आदर्शों को दूर-दूर तक फैलाएं! अपने ट्वीट में मोदी ने नमो एप का लिंक भी शेयर किया है। जहां पर क्लिक करने के बाद आप इस एप पहुंच कर रजिस्टर करने के साथ उनकी जयंती पर विचार साझा कर पाएंगे।

उधर गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए विवेकानंद की फोटो शेयर करते हुए नमन किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,’ भारत के ज्ञान, संस्कृति और दर्शन को विश्वभर में दिग्विजय कराने वाले स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन व देशवासियों को “युवा दिवस” की शुभकामनाएं। स्वामी जी के प्रगतिशील व प्रेरक विचारों को आत्मसात कर देश के युवा भारत को पुनः विश्व शिखर पर पहुंचा सकते हैं।

पुड्डचेरी की राज्यापल किरण बेदी ने भी विवेकानंद को नमन किया। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में लिखा,’ उठो, जागो औऱ तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ती ना हो जाए।

]]>