गौतमबुद्धनगर के दादरी में समाजवादी पार्टी नेता की गोली मारकर हत्या – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 31 May 2019 10:48:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 गौतमबुद्धनगर के दादरी में समाजवादी पार्टी नेता की गोली मारकर हत्या https://www.shauryatimes.com/news/43719 Fri, 31 May 2019 10:48:18 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=43719 Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव-2019 का चुनाव परिणाम आने के बाद उत्तर प्रदेश में राजनीतिक हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना में दिल्ली से सटे यूपी के गौतमबुद्धनगर में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर समाजवादी पार्टी दादरी विधानसभा प्रभारी रामटेक कटारिया को कार सवार बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया। गोली उनके घर के सामने जारचा रोड विशाल मंदिर के पास मारी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने ताबड़तोड़ छह गोलियां मारी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 

इससे पहले 25 मई को हापुड़ के गांव करनपुर में घर के बाहर सो रहे भाजपा के पन्ना प्रमुख की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। गांव निवासी चंद्रपाल सिंह पुत्र पूरन सिंह भाजपा के पन्ना प्रमुख थे। उनके पांच पुत्र और एक पुत्री हैं। उनके पुत्र देवेंद्र थोड़ी दूर दूसरी चारपाई पर सो रहे थे। देर रात दो बदमाश वहां आए और चंद्रपाल के पड़ोसी धर्मपाल के घर के बाहर लगे बिजली का बल्ब फोड़कर अंधेरा कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने चंद्रपाल को आवाज लगाई।

आवाज सुनकर चंद्रपाल जैसे ही उठकर बैठे, बदमाशों ने उनकी कनपटी से सटाकर गोली चला दी, लेकिन निशाना चूक गया। गोली उनकी बायीं आंख में लगी। इसके बाद वह औंधे मुंह नीचे गिर गए। बदमाशों ने चंद्रपाल की कमर में दो गोलियां मारीं। गोलियों की आवाज सुनकर देवेंद्र की नींद खुली तो उसने शोर मचा दिया। इसके बाद बदमाश पैदल ही जंगल की ओर भाग गए। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए, तब तक चंद्रपाल की मौत हो चुकी थी। 

]]>