ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते देश ही नहीं पूरी दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है…. – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 03 Jun 2019 10:56:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते देश ही नहीं पूरी दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है…. https://www.shauryatimes.com/news/44117 Mon, 03 Jun 2019 10:56:55 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=44117 Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। तेज धूप और भीषण गर्मी और लू का कहर अब जानलेवा हो गया है। पश्चिमी उप्र में गर्मी की तपिश और लू से लोग बेहाल रहे। वहीं, प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तीन लोगों की लू की चपेट में आने से मौत हो गई। लू का असर सिर्फ मैदानी राज्यों में ही नहीं बल्कि पहाड़ों पर भी दिखा। यहां हिमाचल के ऊना में पारा 42 डिग्री को पार कर गया। इससे पहाड़ों पर भी मौसम गर्म बना हुआ है। वहीं, मौसम विभाग ने दो दिन और लू से राहत नहीं मिलने की बात कही है। भारतीय मौसम विभाग (INDIA METEOROLOGICAL DEPARTMENT) के मुताबिक, भीषण गर्मी से दिल्लीवालों को आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में रविवार को सबसे ज्यादा तापमान बांदा में 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, महोबा में अधिकतम तापमान 47 डिग्री रहा। वहीं, हरियाणा में भी तापमान 48 के पास पहुंच गया है। प्रदेश का नारनौल 47.6 डिग्री तापमान के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहीं, पंजाब में भी गर्मी का कहर जारी है। इसके अलावा राजस्थान में भी छह शहरों का पारा 47 डिग्री से ऊपर रहा। राजस्थान के चुरू में शनिवार को 50.8 डिग्री तापमान था। जबकि रविवार को यह 48.9 दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रदेश के श्रीगंगानगर और बीकानेर में में भी पारा 48 डिग्री से ऊपर रहा। जबकि बाड़मेर, जैसलमेर और कोटा में 47 से ज्यादा रहा। मौसम विभाग ने अभी प्रदेश में लू के हालात जारी रहने की आशंका व्यक्त की है। वहीं, 15 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

लू से दो दिन और नहीं मिलेगी राहत, दी चेतावनी

आइएमडी के मुताबिक, अगर किसी जगह का तापमान लगातार दो दिन तक 45 डिग्री से ज्यादा रहत है तो इसे लू कहा जाता है। वहीं, अगर तापमान 47 डिग्री से ऊपर रहे तो इसे गंभीर की श्रेणी में रखा जाता है। ऐसे में विभाग ने अगले दो दिन तक लू से राहत नहीं मिलने की बात कही है।

आंधी-बारिश से मिली राहत

उत्तर प्रदेश के बांदा में जहां दोपहर तक सबसे ज्यादा तापमान दर्ज हुआ। वहीं, दोपहर बाद आई आंधी-बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने लोगों को कुछ राहत दी है। आंधी बारिश के कारण गिरे पेड़ और खंभों की चपेट में आने से दो लोगों की मौत भी हुई है। वहीं, उत्तराखंड में भी हल्की फुहारों ने मौसम का मिजाज बदल दिया है।

धूप से बचाव के लिए अक्सर लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। महाराष्ट्र के शहर नागपुर में दुपहिए पर सवार इस दंपती को ही देखिए। चीन निर्मित टूव्हीलर कवर का धूप से बचने के लिए कितना बढ़िया और कारगर उपाय आजमा रहे हैं। इस तरह के कवर इनदिनों काफी चलन में हैं।

दिल्ली को मिल सकती है राहत

भीषण गर्मी से दिल्लीवालों को आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली के आसपास पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) की सक्रियता से बादल छाने की संभावना है। इतना ही नहीं, 4 से 6 जून के दौरान भी बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। इसके बाद 8 जून को फिर से मौसम में परिवर्तन आएगा और दिल्ली के कुछ इलाकों में लू चलने से लोगों को परेशानी हो सकती है।

रविवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं रविवार को हवा में नमी की मात्र अधिकतम 64 फीसद और न्यूनतम 30 फीसद रही। वहीं पालम में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी राजस्थान की ओर से गर्म हवा दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में दस्तक दे रही है। इस कारण दिल्ली में पिछले एक हफ्ते से तेज गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना बन रही है। इस कारण उत्तर दिशा की ओर से नमी वाली हवा के दिल्ली पहुंचने की संभावना है। इस कारण दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में बादल छा सकते हैं।

]]>