घर में बनाएं टेस्टी पिज़्ज़ा – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 15 Jun 2019 11:09:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 घर में बनाएं टेस्टी पिज़्ज़ा, सेहत भी रहेगी स्वस्थ https://www.shauryatimes.com/news/45422 Sat, 15 Jun 2019 11:09:54 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=45422 पिज्जा देखते ही बच्चों से लेकर बड़ों के मुंह में पानी आ जाता है. ये होता ही इतना टेस्टी है कि कोई भी रोक नहीं पाटा खुद को. मार्केट में कई तरह के पिज़्ज़ा मिलते हैं जिन्हें सभी बड़े ही चाव से खाते हैं. लेकिन बाहर मिलने वाला पिज्जा सेहत के लिहाज से सही नहीं है. ऐसे में आप घर पर ही आसानी से पिज्जा बनाकर खा सकते है. आज हम आपको ब्रोकली पिज्जा की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होगा. तो चलिए जानते हैं घर पर पिज्जा बनाने की रेसिपी.

सामग्री: 

पिज्जा बेस- 1
प्याज- 1
ब्रोकोली- 1,1/2 कप (उबली और कटी हुई)
वर्जिन ऑलिव ऑयल- 1,1/2 टेबलस्पून
नमक- जरूरत अनुसार
शेडडर चीज- 2 कप
लहसुन का पेस्ट- 1 कली
मरिनारा सॉस- 1/4 कप

पिज्जा बनाने की रेसिपी:

* सबसे पहले ओवन को 400 डिग्री सेल्सियस पर प्रहीट करें. तब तक आप प्याज को गोलाई आकार में काट लें.

* बाउल में डेढ़ टेबलस्पून वर्जिन ऑलिव ऑयल और लहसुन के पेस्ट को मिक्स करें.

* फिर इस मिश्रण को पिज्जा बेस पर लगाएं और इसे 10 मिनट तक बेक करें.

* इसके बाद पिज्जा बेस पर चीज लेयर फैलाएं. फिर इस पर ब्रोकली, नमक और कटे हुए प्याज डालें.

* अब पिज्जा बेस को ओवन में 15 मिनट तक बेक कर लें. जब चीज मेल्ट हो जाए तो इसे बाहर निकाल लें.

* ओवन से बाहर निकालने के बाद आप इसे 6 स्लाइस में काट लें. आपका पिज्जा बनकर तैयार है. अब आप इसे मरिनारा सॉस के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें.

]]>