चंडीगढ़ – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 02 Mar 2021 08:07:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश में सामान्य से 3-6 डिग्री बढ़ा तापमान https://www.shauryatimes.com/news/104069 Tue, 02 Mar 2021 08:07:29 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=104069 मार्च की शुरुआत में जहां लोग गर्मी बढ़ने का अनुमान लगा रहे थे, वहीं एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। राजधानी दिल्ली में 1 मार्च से अचानक से चली ठंडी हवाओं ने फिर से ठंडी का एहसास करा दिया है। फरवरी के अंत तक जहां पारा लगातार बढ़ रहा था वहीं अचानक से ठंडी हवाओं ने बढ़ती गर्मी से दिल्लीवासियों को थोड़ी राहत प्रदान की है। मौसम ने विभाग ने अपने पूर्वानुमान में पहले ही बता दिया था कि राजधानी में हल्की ठंड महसूस की जा सकती है। वहीं देश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट लगातार जारी किया जा रहा है, जिससे एक बार फिर से मौसम में बदलाव होगा।

मौसम विभाग द्वारा दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक,  राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-6 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया है।

बारिश, बर्फबारी, आंधी-तूफान और बिजली गिरने से बदलेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी इलाकों में इस हफ्ते बारिश, बर्फबारी, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना लगातार जताई जा रही है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ अभी हिमाचल और उत्तराखंड के करीब है।  यही कारण है कि दोनों राज्यों में इस हफ्ते मौसम बदल सकता है और इसका असर मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने दिल्ली में हफ्ते भर रहने वाले मौसम का अनुमान पहले ही जता दिया है। इसके मुताबिक, दिल्ली 7 मार्च तक न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री रहेगा वहीं अधिकतम तापमान 34 तक जा सकता है। आज भी दिल्ली में तेज ठंडी हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली ही नहीं, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है

पश्चिम बंगाल, सिक्किम में बारिश का अलर्ट

इसके साथ ही उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। उधर, यूपी के लोगों को अगले दो-तीन दिनों तक गर्मी की तपिश परेशान कर सकती है। यहां पर मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है।

 

]]>