चरम पर अराजकता : अखिलेश यादव – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था खत्म, चरम पर अराजकता : अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का मानना है कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था खत्म हो गई है। दिनदहाड़े हत्या के साथ लूट की बाढ़ आ गई है। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल की नवनिर्वाचित अध्यक्ष दरवेश यादव के पैतृक गांव में उनके परिवार के लोगों को सांत्वना देने के बाद लखनऊ जाते समय अखिलेश यादव मैनपुरी में रुके थे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मानना है कि उत्तर प्रदेश में अराजकता चरम पर है। यहां अब पुलिस के संरक्षण में अपराध की बाढ़ आ गई है। लोग घर से निकलते हैं तो पता नहीं कब उनकी हत्या हो जाए या फिर उनके साïथ लूट की वारदात हो। महिला के साथ ही अब प्रदेश में बच्चियां जरा भी सुरक्षित नहीं हैं। बीते एक हफ्ते में एक दर्जन से अधिक बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो गया है। आगरा में बार कौंसिल उत्तर प्रदेश की पहली महिला अध्यक्ष की हत्या कर दी गई। अपराध दिन पर दिन बढ़ रहा है, इसके बीच सरकार प्रदेश में कानून का राज होने का दावा कर रही है। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सपा मुखिया ने कहा कि कानून व्यवस्था पर प्रदेश सरकार का ध्यान नहीं है। जब भी मुख्यमंत्री, अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करते हैं, अपराधी कोई बड़ी वारदात कर देते हैं। प्रदेश की बार कौंसिल की महिला अध्यक्ष की चैंबर में घुसकर हत्या बड़ी घटना है। वह मामले की किसी सिटिंग जज से जांच कराने की मांग करेंगे। इसमें पुलिस की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि सूबे में व्यापारियों संग लूट और हत्या की वारदात हो रही हैं। बच्चियों के साथ घटनाओं पर भी सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। सपा नेताओं की भी हत्याएं की जा रही हैं। इस मामले में वह राज्यपाल से मिलने जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब हमारी सरकार थी तो राज्यपाल महोदय हर जगह पर खराब कानून-व्यवस्था की बात करते थे। अब तो हम जल्दी ही तथ्यों के साथ उनसे मिलेंगे और खराब कानून-व्यवस्था पर सरकार को तलब करने की मांग करेंगे। इसके बाद देखना होगा कि गवर्नर साहब क्या एक्शन लेते हैं।