चांदी के भी चमकी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 08 Oct 2020 07:21:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 सोने के वायदा कीमतों में आई तेजी, चांदी के भी चमकी, जानें ताजा रेट https://www.shauryatimes.com/news/86430 Thu, 08 Oct 2020 07:21:06 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=86430 सोने के वायदा कारोबार में गुरुवार को मामूली तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 11:10 बजे दिसंबर में डिलिवरी वाले सोने का भाव 67 रुपये यानी 0.13 फीसद की तेजी के साथ 50,115 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले सत्र में दिसंबर अनुबंध वाले सोने की कीमत 50,048 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी। फरवरी में डिलिवरी वाले सोने का दाम पांच रुपये यानी 0.01 फीसद चढ़कर 50,195 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। बुधवार को वायदा कारोबार बंद होने के समय फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 50,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत (Silver Rate in Futures Market)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 11:11 बजे दिसंबर अनुबंध वाली चांदी की कीमत 181 रुपये यानी 0.30 फीसद की तेजी के साथ 60,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 60,419 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। वहीं, मार्च अनुबंध वाली चांदी की कीमत 128 रुपये यानी 0.21 फीसद की गिरावट के साथ 62,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 62,228 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव (Gold Price in International Market)

वैश्विक स्तर पर सोने के दाम की बात की जाए तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर में डिलिवरी वाले सोने का भाव दो डॉलर यानी 0.11 फीसद की तेजी के साथ 1,892.80 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। हाजिर बाजार में सोने का भाव 0.31 डॉलर यानी 0.02 फीसद की तेजी के साथ 1,887.73 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमत

ब्लूमबर्ग के अनुसार कॉमेक्स पर दिसंबर में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.09 डॉलर यानी 0.39 फीसद की तेजी के साथ 23.99 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। दूसरी ओर चांदी की कीमत 0.06 डॉलर यानी 0.24 फीसद की बढ़त के साथ 23.86 डॉलर प्रति औंस पर थी।

 

]]>