चांदी भाव के भाव भी गिरे – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 27 Apr 2021 08:57:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी भाव के भाव भी गिरे, जानिए आज के रेट https://www.shauryatimes.com/news/109930 Tue, 27 Apr 2021 08:57:25 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=109930 सोने की घरेलू वायदा कीमतों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर चार जून, 2021 वायदा के सोने की कीमत सोमवार सुबह 56 रुपये की गिरावट के साथ 47,406 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी मंगलवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार सुबह चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर मंगलवार सुबह पांच मई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.15 फीसद या 100 रुपये की गिरावट के साथ 68,580 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा पांच जुलाई, 2021 वायदा की चांदी का भाव इस समय 0.20 फीसद या 141 रुपये की गिरावट के साथ 69,761 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी की भी वैश्विक वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली।

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव

वैश्विक स्तर पर मंगलवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट दिखाई दी है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मंगलवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.04 फीसद या 0.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1,779.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.06 फीसद या 1.13 डॉलर की गिरावट के साथ 1,780.25 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

वैश्विक स्तर पर चांदी का भाव

वैश्विक स्तर पर मंगलवार सुबह चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर जुलाई, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.06 फीसद या 0.02 डॉलर की गिरावट के साथ 26.23 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.24 फीसद या 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 26.16 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

 

]]>