चांदी भी हुई काफी सस्ती; जानें क्या रह गए हैं रेट – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 04 Feb 2021 08:17:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 सोने के वायदा भाव में अच्छी-खासी गिरावट, चांदी भी हुई काफी सस्ती; जानें क्या चल रहे हैं रेट https://www.shauryatimes.com/news/101034 Thu, 04 Feb 2021 08:17:10 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=101034 वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने एवं चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 11:34 बजे अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 428 रुपये यानी 0.90 फीसद की गिरावट के साथ 47,388 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में अप्रैल अनुबंध वाले सोने का भाव 47,816 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। दूसरी ओर, जून 2021 में डिलिवरी वाला सोना 406 रुपये यानी 0.85 फीसद की भाव कमी के साथ 47,501 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पहले यानी बुधवार को जून कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने के भाव 47,907 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत 

इसी तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 11:36 बजे मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 1,105 रुपये यानी 1.61 फीसद की टूट के साथ 67,460 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में चांदी की कीमत 68,565 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। दूसरी ओर, मई 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 1,072 रुपये यानी 1.54 फीसद की टूट के साथ 68,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पहले यानी बुधवार को मई अनुबंध वाली चांदी की कीमत 69,622 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर सोने का भाव 13.20 डॉलर यानी 0.72 फीसद की गिरावट के साथ 1,821.90 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। इसी तरह हाजिर बाजार में सोने का मूल्य 10.40 डॉलर यानी 0.57 फीसद की भाव कमी के साथ 1,823.64 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमत

ब्लूमबर्ग के अनुसार कॉमेक्स पर चांदी की कीमत 0.33 डॉलर यानी 1.22 फीसद की गिरावट के साथ 26.56 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। दूसरी ओर, स्पॉट मार्केट में चांदी की कीमत 0.34 डॉलर यानी 1.25 फीसद की कमी के साथ 26.55 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

]]>
सोने की कीमत में पिछले सप्ताह आई जबरदस्त गिरावट, चांदी भी हुई काफी सस्ती; जानें क्या रह गए दाम https://www.shauryatimes.com/news/92078 Sun, 29 Nov 2020 08:45:12 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=92078 दीवाली, धनतेरस जैसे प्रमुख त्योहारों के बीतने के बाद मांग में कमी के चलते सोने एवं चांदी के दाम में गिरावट का सिलसिला जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक पिछले सप्ताह सोने के मूल्य में कुल 1,475 रुपये प्रति 10 ग्राम की जबरदस्त कमी देखने को मिली। दूसरी ओर चांदी की कीमतों में 1,417 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली। विश्लेषकों के मुताबिक घरेलू स्तर पर मांग घटने की वजह से सोने एवं चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय कमी देखने को मिल रही है।

23 नवंबर, 2020: सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र में सोने का मूल्य 50,304 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं, चांदी की कीमत 61,486 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

24 नवंबर, 2020: सप्ताह के दूसरे कारोबारी सत्र में यानी मंगलवार को सोने का भाव 1,329 रुपये की गिरावट के साथ 48,975 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। दूसरी ओर, चांदी की कीमत 1,782 रुपये की गिरावट के साथ 59,704 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई।

25 नवंबर, 2020: बुधवार को सोने का दाम 40 रुपये की भाव कमी के साथ 48,935 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया था। वहीं, चांदी की कीमत में 487 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। इसके साथ ही चांदी की कीमत 60,191 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई।

26 नवंबर, 2020: सप्ताह के चौथे कारोबारी सत्र में यानी गुरुवार को सोने का भाव 37 रुपये की वृद्धि के साथ 48,972 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत 69 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 60,260 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

27 नवंबर, 2020: हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 143 रुपये की भाव कमी के साथ 48,829 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गई। दूसरी ओर चांदी की कीमत 191 रुपये की गिरावट के साथ 60,069 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई।

इस तरह देखा जाए तो पिछले सप्ताह सोने के मूल्य में कुल-मिलाकर 1,475 रुपये प्रति 10 ग्राम की भाव कमी देखने को मिली। वहीं, चांदी भी 1,417 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ता हो गया।

 

]]>
सोने के दाम में पिछले हफ्ते में आई भारी गिरावट, चांदी भी हुई काफी सस्ती; जानें क्या रह गए हैं रेट https://www.shauryatimes.com/news/91082 Sun, 22 Nov 2020 11:19:02 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=91082  धनतेरस और दीवाली बीतने के बाद पिछले सप्ताह सोने के दाम में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक पिछले कारोबारी सप्ताह में सोने के दाम में कुल-मिलाकर 839 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी देखने को मिली। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में 2,074 रुपये प्रति किलोग्राम की भारी टूट दर्ज की गई। विश्लेषकों के मुताबिक धनतेरस और दीवाली जैसे त्योहार बीतने के बाद मांग में आई कमी के चलते सोने एवं चांदी की कीमतों में यह उल्लेखनीय कमी देखने को मिली। आइए इस बात पर नजर डालते हैं कि पिछले हफ्ते सोने एवं चांदी की कीमतों की चाल कैसी रही।

16 नवंबर, 2020: इस महीने की 16 तारीख को सोने का भाव 51,246 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं, चांदी की कीमत 64,101 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

17 नवंबर, 2020: मंगलवार को सोने के दाम में 192 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इस तरह सोने का भाव 51,054 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। वहीं, चांदी की कीमत 715 रुपये की टूट के साथ 63,386 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई।

]]>